गर्मियां आते ही लोगों को धूप और पसीना सताने लगा है। चिलचिलानी धूप में अगर कोई थोड़ी देर तक भी खड़ा हो जाए तो ऐसा महसूस होता है कि सूरज देवता मानो आग बरसा रहे हों। गर्मी आते ही लोगों को सबसे ज्यादा तरल पदार्थ पीने का मन करता है और भूख अपने आप कम हो जाती है। वैसे तो हर मौसम में लोग बीमार पड़ते हैं लेकिन इस मौसम में खानपान में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आपको कई बीमारियों की चपेट में ला सकती है। जानें इस मौसम में किन किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
Kalonji Control Diabetes: डायबिटीज मरीजों के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करेगी कलौंजी, जानें इस्तेमाल का तरीका
Image Source : Instagram/cookwithmanalisamosa
ना खाएं ज्यादा तली भुनी चीजें
गर्मी के मौसम में सबसे पहले आपको तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। जैसे कि समोसे, पकोड़े, जंक फूड, फ्रेंच फ्राइज। वैसे तो ये चीजें किसी भी मौसम में अनहेल्दी ही होती हैं सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। लेकिन गर्मी के सीजन में इसका खास ध्यान रखना चाहिए। गर्मी में तली भुनी चीजों को खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है। इसकी वजह से डाइजेशन सिस्टम धीमा होता है। लिहाजा खाने को डाइजेस्ट करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से तली भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
Image Source : Instagram/foodessence.photographytea
कम करें चाय कॉफी का सेवन
गर्मी के मौसम में चाय कॉफी का सेवन भी कम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी की वजह से शरीर का तापमान पहले से ही ज्यादा होता है। ऐसे में गरम चीजें खानेपीने से पित्त बढ़ता है और शरीर के अंदर का तापमान भी अधिक हो जाता है। इसकी वजह से आपको खट्टी डकार और डाइजेशन संबंधित परेशानी हो सकती है।
नॉनवेज कम से कम खाएं
नॉनवेज के शौकीन लोगों को इस मौसम में खुद पर कंट्रोल रखना होगा। खासकर उन लोगों को जो रेड मीट का सेवन करते हैं। इससे पाचन तंत्र पर दवाब पड़ता है।
Image Source : Instagram/thevegafeastsabji
गर्मियों में जरूर पिएं नारियल पानी, कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव
मसालेदार खाने से रहें दूर
गर्मी के मौसम में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए। इसे खाने से शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है। जिस कारण अधिक पसीना निकलने लगता है और डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।
Latest Health News