1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में जरूर पिएं नारियल पानी, कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव

गर्मियों में जरूर पिएं नारियल पानी, कई बीमारियों से करेगा आपका बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2021 05:53 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 05:54 pm IST

इस मौसम में जितना हो सके तरल चीजों का सेवन करें। इन्हीं तरल चीजों में से एक नारियल पानी भी है। जानें गर्मियों में नारियल पानी पीने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं। साथ ही जानें इसमें कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं।

Coconut Water- India TV Hindi
coconut water Image Source : INDIA TV

गर्मियां शुरू होते ही बस मन करता है उन चीजों को खाए पिएं जिनकी तासीर ठंडी हो। ठंडी तासीर वाली चीजें एक तो आपको गर्मी से राहत दिलाती हैं दूसरा ये आपको तरोताजा भी महसूस कराती है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि तेज धूप की वजह से ज्यादातर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में जितना हो सके तरल चीजों का सेवन करें। इन्हीं तरल चीजों में से एक नारियल पानी भी है। जानें गर्मियों में नारियल पानी पीने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं। साथ ही जानें इसमें कौन कौन से पोषक तत्व होते हैं। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना पिएं ये होममेड जूस, अपने आप हट जाएगा नजर का चश्मा

कई पोषक तत्वों से भरपूर है नारियल पानी

गर्मियों में उन चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। जैसे कि खीरा, तरबूज, छाछ और नारियल पानी। नारियल पानी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स अमीनो एसिड, एंजाइम्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये सभी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करेंगे तो आप अपने आपको सेहत से संबंधित कई समस्याओं से बचा पाएंगे। 

coconut water
Image Source : INSTAGRAM/ONE.SASSY.HOMECHEF coconut water

नारियल पानी पीने के फायदे

सिरदर्द से दिलाएगा राहत
गर्मियों में अचानक लोगों के सिर में दर्द होने लगता है। ज्यादातर ऐसा तब होता है जब धूप में काफी देर तक रहें या फिर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो इसमें आपको नारियल पाना राहत दिला सकता है। नारियल पानी पीने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं। इसके स्थिति संभल जाती है। 

लूज मोशन में देता है आराम
गर्मियों में कई लोगों को लूज मोशन की समस्या हो जाती है। लूज मोशन की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करने से आपको फायदा होगा। 

मुंहासों से भी दिलाएगा निजात
गर्मियों में कई लोगों को स्किन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक परेशानी पिंपल्स भी है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को मुंहासों की समस्या होती है। इसके साथ ही सनबर्न और टैनिंग भी होती है। अगर आप इन सब दिक्कतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना चेहरे पर नारियल पानी लगाने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। 

पेट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें, दूर भागेंगी बीमारियां

किडनी स्टोन में फायदेमंद
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि किडनी स्टोन की समस्या में नारियल पानी का सेवन फायदा पहुंचाएगा। कैल्शियम ऑक्सलेट और अन्य तत्वों से मिलकर क्रिस्टल बनने की वजह से किडनी में स्टोन बनता है। अगर आप नारियल पानी को पिएंगे तो ये क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।