1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं कमजोर न हो जाएं हड्डियां, बोन्स की मजबूती के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

कहीं कमजोर न हो जाएं हड्डियां, बोन्स की मजबूती के लिए खाएं ये सुपरफूड्स

अगर आप भी अपनी मसल और बोन हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद फूड्स- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद फूड्स

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। अगर आप जोड़ों के दर्द समेत दूसरी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है। बोन और मसल हेल्थ की मजबूती के लिए डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल किया जा सकता है।

फायदेमंद साबित हो सकता है संतरा

संतरे में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए संतरे के जूस का सेवन किया जा सकता है। विटामिन डी से भरपूर साबुत अनाज भी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।

कर सकते हैं दूध का सेवन

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आप दूध को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप फिश भी कंज्यूम कर सकते हैं। मछली में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

गौर करने वाली बात

धूप में बिल्कुल न बैठने की वजह से भी हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। अगर आप अपनी बोन और मसल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको 10 से 15 मिनट सुबह की धूप में जरूर बैठना चाहिए। लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News