1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Music Day 2025: म्यूजिक सुनने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

World Music Day 2025: म्यूजिक सुनने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 21, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 04:02 pm IST

क्या आप जानते हैं कि 21 जून के दिन को विश्व संगीत दिवस यानी वर्ल्ड म्यूजिक डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है? आइए म्यूजिक सुनने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025- India TV Hindi
वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 Image Source : INDIA TV

क्या आपको भी म्यूजिक सुनना पसंद है? अगर हां, तो आपको बता दें कि म्यूजिक सुनने की आदत आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। जहां कुछ लोग वॉक करते समय गाना सुनते हैं तो वहीं कुछ लोग खाना बनाते समय गाना सुनते हैं। आइए 21 जून यानी विश्व संगीत दिवस के दिन गाने सुनने के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

तनाव से मिलेगा छुटकारा

संगीत सुनते समय बॉडी में कोर्टिसोल हॉर्मोन का लेवल कम हो जाता है। कोर्टिसोल हॉर्मोन एक तरह का स्ट्रेस हॉर्मोन है। अगर आप तनाव दूर करना चाहते हैं, तो म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनने से ब्रेन में डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज होता है, जिसके कारण आपके मूड में काफी सुधार हो सकता है। पॉजिटिविटी के लिए आप सॉफ्ट म्यूजिक सुन सकते हैं।

मेमोरी बूस्ट करने में कारगर

म्यूजिक सुनने से मेमोरी को भी काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। अगर आप अपने फोकस को बढ़ाना चाहते हैं, तो संगीत सुनने के साथ-साथ संगीत को सीख भी सकते हैं। स्टडी के मुताबिक जो लोग संगीत सीखते हैं या फिर किसी भी संगीत वाद्ययंत्र को बजाना सीखते हैं, उनकी फोकस करने की क्षमता बाकी लोगों की तुलना में बढ़ जाती है।

नींद की गुणवत्ता को सुधारे

अगर आपको रात में चैन की नींद नहीं आती, तो आप सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुन सकते हैं। म्यूजिक सुनने से न केवल आपको जल्दी नींद आएगी बल्कि आपकी नींद की गुणवत्ता भी सुधर जाएगी। दिमाग को रिलैक्स रखने के लिए भी म्यूजिक सुना जा सकता है। कुल मिलाकर म्यूजिक एक थेरेपी की तरह काम कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।