1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बदलते मौसम में बिगड़ जाती है तबीयत, तो डाइट प्लान में शामिल करें ये सुपरफूड्स

बदलते मौसम में बिगड़ जाती है तबीयत, तो डाइट प्लान में शामिल करें ये सुपरफूड्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 20, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 05:24 pm IST

क्या आपकी भी बदलते मौसम में अक्सर तबीयत खराब हो जाती है? अगर हां, तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले सुपरफूड्स- India TV Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले सुपरफूड्स Image Source : INDIA TV

मॉनसून में जहां कुछ लोग मौसम को खूब एंजॉय करते हैं, तो वहीं कुछ लोग बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप भी बदलते मौसम में बीमार पड़ जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, तो आप मॉनसून में होने वाली बीमारियों (टाइफॉइड, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, इंफ्लुएंजा, वायरल इंफेक्शन, निमोनिया) का शिकार बनने से बच सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगी अदरक-काली मिर्च

बदलते मौसम में अदरक वाली चाय पीने से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। अदरक का काढ़ा पीकर भी इम्यून सिस्टम को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए काली मिर्च का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है।

कर सकते हैं इन चीजों का सेवन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। बदलते हुए मौसम में गले से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा परेशान करती हैं। इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हर्बल टी या फिर हेल्दी सूप को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी

तुलसी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। तुलसी की पत्तियों को चबाकर कंज्यूम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।