A
Hindi News हेल्थ शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, कहीं कमजोर तो नहीं हो रही है आपके दिल की सेहत?

शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, कहीं कमजोर तो नहीं हो रही है आपके दिल की सेहत?

हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय है। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं जो आपके दिल की कमजोर सेहत का संकेत साबित हो सकते हैं।

दिल से जुड़ी बीमारियां- India TV Hindi Image Source : INDIA TV दिल से जुड़ी बीमारियां

खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा तनाव, अनहेल्दी डाइट प्लान जैसे तमाम फैक्टर्स दिल से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। अक्सर लोग शरीर में बार-बार दिखाई देने वाले लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से कमजोर हो रहे दिल की सेहत बिगड़ती चली जाती है। आइए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सीने में दर्द महसूस होना

अगर आपको अक्सर सीने में दर्द महसूस होता है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। सीने में दबाव पड़ना, जकड़न या फिर भारीपन महसूस होना, इस तरह के लक्षण दिल की कमजोर सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की जगह आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण

सिर में दर्द महसूस होना या फिर चक्कर आना, अगर आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता रहता है, तो इस तरह के लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत ज्यादा थकान महसूस होना या फिर अनिद्रा की समस्या भी दिल की बिगड़ती सेहत का संकेत साबित हो सकती है। जितनी जल्दी दिल से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को पहचानकर इलाज शुरू करवा लिया जाए, सेहत को पहुंचने वाले नुकसान को उतना ही कम किया जा सकता है।

सांस लेने में दिक्कत महसूस होना

क्या आपको अक्सर सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है? अगर हां, तो ये लक्षण भी दिल की बिगड़ती सेहत का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपके जबड़े, गर्दन, पीठ या फिर बाएं हाथ में दर्द होता है, तो ये लक्षण भी आपके दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। बिना किसी कारण पसीना आना, इस तरह के लक्षण को भी नजरअंदाज न करें वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News