A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह सुबह की ये आदतें लोगों को बना रही थायराइड का मरीज, स्वामी रामदेव से जान लें लक्षण और बचाव के आयुर्वेदिक उपचार

सुबह सुबह की ये आदतें लोगों को बना रही थायराइड का मरीज, स्वामी रामदेव से जान लें लक्षण और बचाव के आयुर्वेदिक उपचार

थायराइड इन दिनों एक आम बीमारी बन चुका है। दुनिया भर में 20 करोड़ लोग इससे पीड़ित हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए लाइफस्टाल का सही होना बेहद जरूरी है। स्वामी रामदेव से जानेंगे कि थायराइड से कैसे बचें और क्या है इसका आयुर्वेदिक उपचार।

सुबह सुबह की ये आदतें लोगों को बना रही थायराइज का मरीज- India TV Hindi
सुबह सुबह की ये आदतें लोगों को बना रही थायराइज का मरीज

फिट तो सबको दिखना है लेकिन सवाल ये है कि उसके लिए लोग करते क्या हैं ?100 बहाने हैं सुबह उठकर कौन दौड़ेगा? कौन इतनी मेहनत से एक्सरसाइज़ करेगा ?और अब तो जो शीतलहर चल रही है उसमें सबको सर्दी का बहाना मिल गया है। रज़ाई-कंबल से ही नहीं निकलते। जैसी कोल्डवेव आजकल चल रही है उसमें लाइफस्टाइल डिजीज़ से जूझ रहे पेशेंट्स के जोड़ अकड़ जाते हैं। कंधे जाम हो जाते हैं हाथ तक नहीं उठा पाते और ये परेशानी थायराइड के मरीज़ों में ज़्यादा देखने को मिलती है जिसे 'एडहेसिव कैप्सूलाइटिस' भी कहते है।

 

ये दिक्कत हाइपोथायराइड के मरीज़ों को ज़्यादा होती है क्योंकि थायरोक्सिन की कमी से कंधे के जोड़ों के कनेक्टिव टिशूज़ में सूजन आ जाती है जिससे मूवमेंट ब्लॉक हो जाता है और उनके लिए हाथ ऐसे उठाने-चलाने तक में इतना दर्द होता है कि बर्दाश्त ही नहीं होता। ऐसी कंडीशन में डिजेनरेटिव आर्थराइटिस की परेशानी भी बढ़ जाती है और इसकी चपेट में 60 की उम्र से उपर के लोग ज़्यादा आते हैं। क्योंकि ठंड की वजह से जोड़ों का साइनोवियल फ्लूड गाढ़ा हो जाता है जो घुटने-स्पाइन में दर्द की वजह बनता है। इसलिए अगर जैसा हमने शुरू में कहा अपनी सहूलियत के हिसाब से आपको जो ठीक लगे वैसा वर्कआउट कीजिए बाकी क्या करें औऱ क्या ना करें, कैसे थायराइड कंट्रोल करें कि जोड़ों का लचीलापन बना रहे? ऐसे में स्वामी रामदेव से जानेंगे कि कैसे लाइफस्टाइल डिजीज़ से छुटकारा पाया जा सकता है।

दुनिया में थायराइड के मरीज़

दुनिया में 20 करोड़ से ज़्यादा पेशेंट थायराइज से पीड़ित हैं। वहीं भारत में 4.2 करोड़ से ज़्यादा मरीज़ हैं। हर 10 में से 1 व्यक्ति थायराइड का शिकार बन रहा है।

थायराइड के लक्षण

थकान

घबराहट

चिड़चिड़ापन

हाथों में कंपन

नींद की कमी

बालों का झड़ना

मसल्स पेन

कंट्रोल होगा थायराइड

वर्कआउट जरूर करें

सुबह एप्पल विनेगर पीएं

रात में हल्दी दूध लें

कुछ देर धूप में बैठें

खाने में नारियल तेल इस्तेमाल करें

7 घंटे की नींद जरूर लें

थायराइड के लिए योग

सूर्य नमस्कार

पवनमुक्तासन

सर्वांगासन

हलासन

उष्ट्रासन

मत्स्यासन

भुजंगासन

थायराइड में क्या खाएं

अलसी

नारियल

मुलेठी

मशरूम

हल्दी दूध

दालचीनी

थायराइड में इन चीजों से बचें

चीनी

सफेद चावल

केक-कुकीज़

ऑयली फूड

सॉफ्ट ड्रिंक्स

थायराइड से बीमारियां

प्रेगनेंसी में दिक्कत

हार्ट की बीमारी

आर्थराइटिस

डायबिटीज़

कैंसर

ओबेसिटी

अस्थमा

थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

मुलेठी फायदेमंद

तुलसी-एलोवेरा जूस

रोजाना त्रिफला 1 चम्मच

रात में अश्वगंधा और गर्म दूध

धनिया के बीज पीसकर पानी में पीएं

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News