1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पैरों में सूजन, डॉक्टर ने बताया कैसे मिल सकता है आराम?

इन पोषक तत्वों की कमी से हो सकती है पैरों में सूजन, डॉक्टर ने बताया कैसे मिल सकता है आराम?

अगर आपके पैरों में सूजन है और दबाने पर गड्ढा बनता है तो इसके पीछे आपके शरीर में इन कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है

 पैरों में सूजन के कारण- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH पैरों में सूजन के कारण

अपने पैरों के ऊपर पांच सेकेंड तक उंगली से दबाएं। अगर वहां गड्ढा बन रहा है और वह जल्दी गायब नहीं हो रहा तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा विशेषज्ञ (Ayurveda & Unani Medicine Expert) डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं इस स्थिति का मेडिकल नाम है पिटींग एडिमा। इस स्थिति में थकान, कमजोरी और पैरों में सूजन, होना सामान्य लक्षण हैं। यह आपके शरीर का वह सिंग्नल है जो बताता है कि आपके शरीर किन पोषक तत्वों की कमी हुई है?

इन पोषक तत्वों की कमी से पैरों आ सकती है सूजन

  • विटामिन बी 1: विटामिन बी 1 यानी थायमिन की कमी का असर सीधे आपके हार्ट और पैरों की नसों पर पड़ता है। मेडिकल साइंस में इस कंडीशन को वेट बेरीबेरी (Wet Beriberi) कहते हैं। जब शरीर में विटामिन बी 1 कम होता है तो उस वजह से ब्लड वेसल्स ढीली पड़ जाती हैं। किडनी नमक को रोकने लगती है जिससे आपके पैरों में पानी भरने लगता है।  ऐसे में  अपने शरीर में विटामिन बी 1 को नेचुरली बढ़ाने के लिए आप कद्दू के बीज का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में यह विटामिन पाया जाता है। आप इसका सेवन भूनकर और पाउडर दोनों रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप मूंगफली, काला चना, राजमा, ब्राउन राइस, ओट्स और लोबिया का भी सेवन करें, इनमेब भी अच्छी मात्रा में विटामिन बी 1 पाया जाता है।

  • पोटेशियम: पोटेशियम की मात्रा शरीर में जितनी ज़्यादा होगी आपके पैरों में पानी और सूजन उतना ही कम होगा। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और WHO के अनुसार वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 3,510 mg पोटेशियम लेना चाहिए। ऐसे में शरीर में इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए मीडियम बॉयल शकरकंदी में 400 से 500 मिलीग्राम, ढाई सौ ग्राम नारियल पानी में 400 से 600 मिलीग्राम , एक कप पालक में 800 से 850 मिलीग्राम पोटेशियम मिल सकता है। वहीं अगर आप एवोकैडो का सेवन करते हैं तो एक एवोकैडो में आप 900 के ऊपर पोटेशियम मिल जाएगा। लेकिन अगर आप हार्ट या किडनी के  मरीज हैं तो शरीर में पोटेशियम बढ़ने से पहले डॉक्टर से ज़रूर कंसलट करें। 

  • मैग्नीशियम: मैग्निशयम कम होने से नसें सिकुड़ जाती हैं और इस वजह से पैरों में सूजन आ सकती है और रात के समय पिंडलियों में अकड़न आने लगती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए दो चम्मच कद्दू के बीज, भीगे हुए बादाम और काजू, डार्क चॉकलेट, राजमा और चिया सीड्स भी मैग्नीशियम को बढ़ाती है

  • प्रोटीन: जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तब उस वजह से भी पैरों में सूजन की समस्या बढ़ जाती है। प्रोटीन के लिए आप रोजाना दूध, दही, पनीर स्प्राउट्स और दाल का सेवन करें। साथ ही चीनी और नमक का सेवन बंद करें। आधे घंटे वॉक करें। इससे सूजन की समस्या कंट्रोल हो सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News