1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चिया सीड्स खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कब, कैसे और कितना खाना है सही?

चिया सीड्स खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कब, कैसे और कितना खाना है सही?

चिया सीड्स सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत तरीके से कर रहे हैं तो यह हानिकारक हो सकता है। ऐसे में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट बता रहे हैं इसे खाने का सही तरीका क्या है?

चिया सीड्स खाने का सही तरीका, गै- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चिया सीड्स खाने का सही तरीका, गै

चिया सीड्स एक सुपरफूड है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से इन दिनों इसका सेवन लोग खूब करने लगे हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट इसे सुपरफूड बनाते हैं। लेकिन कई लोगों को इसे खाने का सही तरीका नहीं पता है। गलत तरीके से खाने की वजह से शरीर को फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। ऐसे में कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि इसे खाने का सही तरीका क्या है, इसे कब और कितना खाना चाहिए?

क्या है चिया सीड्स खाने का सही तरीका?

चिया सीड्स को ड्राई खाना आपकी सेहत को खराब कर सकता है इसलिए इसे हमेशा भिगोकर खाएं। भिगोकर खाने से यह आसानी से पच जाता है, ब्लोटिंग नहीं होती है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले रात भर भिगोकर रख दें। अगर आप रात में भिगोना भूल गए हैं तो खाने से बीस मिनट पहले भिगो दें।

चिया ड्रिंक्स या चिया योगर्ट क्या खाएं?

डॉक्टर सौरभ सेठी कहते हैं कि चिया ड्रिंक्स से ज़्यादा फायदेमंद चिया योगर्ट का सेवन होता है। इसमें फाइबर के साथ साथ दही की वजह से शरीर को प्रो बायोटिक्स मिलता है जो गट में गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जिससे गट हेल्थ बेहतर होती है। चिया योगर्ट का सेवन करने से पहले उसे भिगोएं ज़रूर, हालांकि, आप चिया वॉटर का सेवन भी कर सकते हैं क्योंकि यह भी सेहत के लिए फायदेमंद है। 

किस समय करना चाहिए सेवन?

डॉक्टर सौरभ सेठी कहते हैं कि चिया सीड्स का सेवन हमेशा सुबह के समय करना चाहिए। दरअसल, सुबह फाइबर पेट की सफाई बेहतर तरीके से करता है साथ ही दिनभर आपके बॉडी को हाइड्रेशन मिलता है जिससे शरीर ऊर्जा से भरपूर रहती है।

गट हेल्थ या जनरल हेल्थ किसके लिए है फायदेमंद?

डॉक्टर सौरभ सेठी कहते हैं कि चिया सीड्स गट और जनरल हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 आपके दिमाग और लिवर को हेल्दी रखता है। वहीँ, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम हड्डियों के हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

एक दिन में कितना खाएं?

सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद चिया सीड्स का ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसलिए, रोज़ाना एक चम्मच से ज़्यादा चिया सीड्स का सेवन न करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News