1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुपरफूड चिया सीड्स का ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें किन स्थितियों में हो जाता है यह ज़हर समान

सुपरफूड चिया सीड्स का ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें किन स्थितियों में हो जाता है यह ज़हर समान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 01, 2026 07:28 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 07:28 am IST

Side Effects Of Eating Too Many Chia Seeds: अति हर चीज की बुरी होती है। यह कहावत चिया सीड्स पर बिल्कुल सही बैठती है। इनका अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

सुपरफूड चिया सीड्स - India TV Hindi
सुपरफूड चिया सीड्स Image Source : UNSPLASH

चिया सीड्स (Chia Seeds) एक सुपरफूड है जो वजन घटाने में बेहद फायदेमंद है। वेट लॉस के लिए इसका सेवन आजकल लोग खूब कर रहे हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो हेल्दी शरीर के लिए ज़रूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सुपरफूड का ज़्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए जानते हैं  चिया सीड्स का ज़्यादा सेवन सेहत के लिए खतरानक क्यों है और इस से कौन से परेशानियां हो सकती हैं?

चिया सीड्स के ज्यादा सेवन से हो सकती हैं कौन सी परेशानियां?

  • पाचन से जुड़ी समस्याएं: चिया सीड्स में बहुत अधिक फाइबर होता है। जब आप इनका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं, या इसका सेवन करने के बाद ज़्यादा पानी नहीं पीते हैं तो इस वजह से ये पाचन तंत्र में अवरोध पैदा करते हैं। इससे पेट में ब्लोटिंग, गैस, ऐंठन, कब्ज और डायरिया की समस्या हो सकती है। 

  • ब्लड प्रेशर का कम होना: चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा ज़्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं या ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो इनका अधिक सेवन बीपी को खतरनाक स्तर तक कम कर सकता है।

  • खून पतला होना : चिया सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो खून को पतला कर सकता है। अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवाएं (जैसे वारफारिन या एस्पिरिन) ले रहे हैं, तो चिया सीड्स के अधिक सेवन से रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है। 

  • एलर्जी: कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको तिल या मूंगफली से एलर्जी है, तो चिया सीड्स से भी एलर्जी हो सकती है। एलर्जी होने पर आपको खुजली या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। 

  • किडनी की समस्या : चिया सीड्स में फास्फोरस और पोटेशियम होता है। जिन लोगों को पुरानी किडनी की बीमारी है, उनके लिए इनका अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है क्योंकि किडनी खराब होने पर वे इन तत्वों को शरीर से बाहर नहीं निकाल पाती। 

चिया सीड्स खाने का सही तरीका?

 चिया सीड्स  का सेवन करने से पहले उसे कम से कम पपांच से छह घंटे के लिए भिगोएं ।दिन में 1 चम्मच से ज्यादा इसका सेवन न करें। चिया सीड्स खाने के बाद पानी खूब पिएं ताकि फाइबर आसानी से पच जाए। यदि आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो चिया सीड्स को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।