1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस Age Group को सबसे ज़्यादा सताता है डायबिटीज का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं है रिस्क ज़ोन में?

इस Age Group को सबसे ज़्यादा सताता है डायबिटीज का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं है रिस्क ज़ोन में?

डायबिटीज किसी भी उम्र में हो सकता है लेकिन इस उम्र में आने के बाद इस बीमारी की संभावना तेजी से बढ़ती है। कहीं आप भी तो इस लिस्ट में नहीं शामिल हैं?

मधुमेह - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मधुमेह

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। एक्सपर्ट इसके पीछे सबसे बड़ी वजह खराब खान-पान की आदतें और खराब जीवनशैली को ज़िम्मदार मानते हैं। इस बीमारी में शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता जिससे रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। धीरे-धीरे शुगर शरीर में जमा होने लगता है और समय के साथ हृदय, गुर्दे, आंखें, नसें और त्वचा जैसे कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन, किस उम्र में इसकी चपेट में तेजी से आते हैं यह सवाल लोग अक्सर पूछते हैं? ऐसे में चलिए हम जानते हैं यह बीमारी किस उम्र के लोगों को सबसे ज़्यादा होती है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

किस उम्र में होता है डायबिटीज का सबसे ज्यादा खतरा?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसन में प्रकाशित अध्यन के अनुसार, डायबिटीज की शुरूआत 40 से 45 उम्र के बीच में होती है। यानी, डायबिटीज का सबसे अधिक खतरा मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध लोगों को होता है। अगर लाइफ स्टाइल पर ध्यान नहीं देंगे तो उम्र बढ़ने के साथ शुगर और भी तेजी से बढ़त है जिसे मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, आजकल की खराब लाइफ स्टाल और खान पान की वजह से  20 से 30 साल के युवाओं में भी इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं में डायबिटीज का खतरा बढ़ने के मुख्य कारण मोटापा, खराब जीवनशैली- खानपान और तनाव है

डायबिटीज और उम्र का कनेक्शन

बढ़ती उम्र डायबिटीज का प्रमुख कारक है। उम्र के साथ, इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है और पैन्क्रियाज़ के सेल्स और मांसपेशियां डैमेज होने लगती हैं, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में प्रीडायबिटीज और डायबिटीज अधिक होता है। उम्र बढ़ने के साथ फिजिकल एक्टिविटी में कमी और पाचन क्रिया का प्रभावित होना भी शुगर मेटाबोलिज्म को खराब करता है जिससे डायबिटीज की समस्या बढ़ती है।

डायबिटीज से कैसे करें बचाव?

डायबिटीज से बचाव के लिए संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल हों। नियमित रूप से 30 मिनट व्यायाम करें, जैसे तेज चलना या योग। स्वस्थ वजन बनाए रखें, पर्याप्त नींद लें, तनाव कम करें और नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच कराएं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News