1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अस्थमा के मरीज के लिए संजीवनी है ये चाय, स्वामी रामदेव ने बताया बरसों पुरानी खांसी और चेस्ट कंजेशन भी होगा ठीक

अस्थमा के मरीज के लिए संजीवनी है ये चाय, स्वामी रामदेव ने बताया बरसों पुरानी खांसी और चेस्ट कंजेशन भी होगा ठीक

How To Cure Asthma: बारिश में अस्थमा के मरीज की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। नमी के कारण सर्दी, जुकाम और सांस की तकलीफ परेशान करने लगती है। ऐसे में अस्थमा के मरीज रोज ये चाय बनाकर पीएंगे तो फायदा होगा। बाबा रामदेव से जानिए अस्थमा का इलाज।

अस्थमा का इलाज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अस्थमा का इलाज

जब आसमान में काले बादल छाये हों, टिप-टिप बारिश हो रही हो और तब गर्मागर्म चाय का प्याला हाथ में लेने का मजा ही कुछ और है। चाय भी ऐसी जिसमें स्वाद तो हो ही सेहत के लिहाज से भी संजीवनी हो। बरसात में नमी है, ठंडक है, फेफड़ों की परेशानी भी बढ़ गई है। तो आज हम आपको ऐसी 'रामबाण चाय' बताने वाले हैं, जो बरसों पुरानी खांसी को ठीक कर देगी और चेस्ट कंजेशन की भी छुट्टी हो जाएगी। वैसे भी इस मौसम में लंग्स की एक्स्ट्रा केयर करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपको ये फॉर्मूला जरूर जान लेना चाहिए। 

चाय बनाने के लिए केटल में 1 ग्लास पानी डालें। पानी में 4 तेजपत्ता, 4 लौंग और अदरक का छोटा सा टुकड़ा डाल दें। सारी चीजों को थोड़ी देर उबलने दीजिए और तैयार हो गई सुपर हेल्दी टी। बारिश का मजा दोगुना करने वाली, एलर्जी-इंफेक्शन से बचाने वाली 'तेजपत्ता टी' पीने में भी स्वादिष्ट लगती है। आप इस चाय में ऊपर से नींबू का रस डाल पी लें।

बारिश में बिगड़ सकता है अस्थमा

हालांकि बारिश में बीमारियों से बचे रहने के लिए तेज पत्ता की चाय के साथ आपको रोजाना योग और कुछ एक्सरसाइज भी करनी होंगी। ये चाय तभी असरदार होगी जब आप योग और प्राणायाम से अपने लंग्स को एक्टिव रखेंगे। स्वामी रामदेव से जानते हैं लंग्स की असली ताकत बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

मॉनसून में एलर्जी
  • नाक बंद 
  • चेस्ट कंजेशन
  • बार-बार छींकें
  • आंखें लाल होना
  • बदन पर रैशेज
  • वायरल बुखार
  • इनडाइजेशन
मॉनसून में बचकर
  • बैक्टीरिया
  • वायरस
  • फंगस
  • पोलन  
  • रेस्पिरेटरी डिसऑर्डर
  • लंग्स में इंफेक्शन
  • सांस नली में सिकुड़न
  • चेस्ट में जकड़न-भारीपन
  • सांस लेने में दिक्कत
अस्थमा की परेशानी और जुकाम से बचें
  • गर्म चीज़ें पीएं-खाएं
  • गुनगुना पानी ही पीएं
  • नमक डालकर गरारे करें
  • नाक में अणु तेल डालें
अस्थमा की परेशानी में कारगर काढ़ा 
  • अदरक
  • लौंग
  • दालचीनी
अस्थमा की परेशानी में कारगर चाय
  • तुलसी
  • अदरक
  • कालीमिर्च
अस्थमा में आराम
  • गिलोय का काढ़ा पीएं
  • तुलसी के पत्ते चबाएं
  • अनुलोम-विलोम करें
फेफड़े बनेंगे फौलादी 
  • रोज प्राणायाम करें
  • दूध में हल्दी लें
  • त्रिकुटा पाउडर लें
  • रात को स्टीम लें
अस्थमा में आराम 
  • सोते वक्त तलवों पर गर्म सरसों तेल लगाएं
  • नाभि में सरसों तेल डालें
  • नाक में सरसों तेल डालें
खांसी में रामबाण 
  • 100 ग्राम बादाम लें
  • 20 ग्राम कालीमिर्च लें
  • 50 ग्राम शक्कर  लें
  • बादाम,कालीमिर्च,शक्कर मिला लें
  • दूध के साथ 1 चम्मच खाने से फायदा

Latest Health News