1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सूखी और गीली खांसी को जड़ से खत्म करेगा घर पर बना ये काढ़ा, कोरोना का खतरा भी छूमंतर होगा

सूखी और गीली खांसी को जड़ से खत्म करेगा घर पर बना ये काढ़ा, कोरोना का खतरा भी छूमंतर होगा

इस काढ़े का सेवन नियमित तौर पर करने से कोरोना होने की आशंका भी खत्म हो जाती है । आइए जानते हैं कि घर पर कैसे बनाए खांसी को छूमंतर करने वाला स्पेशल काढ़ा।

kadha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सूखी और गीली खांसी को जड़ से खत्म करेगा घर पर बना ये काढ़ा, कोरोना का खतरा भी छूमंतर होगा

आजकल किसी को भी देखिए, खांसते या छींकते ही डर बैठ जाता है कि कहीं कोरोना ने अपनी चपेट में तो नहीं ले लिया। इसलिए कई लोग खांसी होने पर भी कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं। अगर आप इस समय गीली या सूखी खांसी से परेशान हैं तो इस काढ़े की बदौलत अपनी खांसी को ठीक कर सकते हैं। इस काढ़े का सेवन नियमित तौर पर करने से कोरोना होने की आशंका भी खत्म हो जाती है । आइए जानते हैं कि घर पर कैसे बनाए खांसी को छूमंतर करने वाला स्पेशल काढ़ा-

कोरोना होने की आशंका दिखे तो परिवार सहित तुरंत फॉलो करें ये रूटीन, दूर रहेगी ये जानलेवा बीमारी

2 लोगों के लिए काढ़ा बनाने की सामग्री

लौंग 7
इलायची हरी 4
काली मिर्च गोल 7-8
दालचीनी 3-4 टुकड़े
सौंठ 1 चम्मच
मुनक्का 4

किसी भी तरह की एलर्जी से पाना है छुटकारा तो जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

विधि

सब सामान को एकत्र कर लें, इन्हें अच्छी तरह धोकर 2 गिलास पानी में उबालें, इसे तब तक उबालते रहें जब बर्तन में एक गिलास पानी बच जाए। अब इसके दो हिस्से कर लें। दो लोगों के लिए आधा आधा बांट लें औऱ दोनों लोगों को इस काढ़े को दिन में  तीन टाइम पीना है। सुबह दोपहर शाम। सुबह नाश्ते के बाद, दोपहर खाना खाने के बाद, रात को खाने के बाद। 

इस काढ़े के सेवन के साथ साथ एक काम और करना है और वो है नमक वाले पाने के गरारे। जी हां सफेद नमक को गर्म पानी में मिलाकर दिन में तीन टाइम गरारे करने से गले का बलगम औऱ संक्रमण समाप्त हो जाएगा औऱ साथ ही आपकी खांसी भी छूमंतर हो जाएगी।

किसी भी तरह की एलर्जी से पाना है छुटकारा तो जरूर अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Latest Health News