A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, रोज सुबह पिएं औषधीय गुणों से भरपूर इन पत्तों का रस

कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, रोज सुबह पिएं औषधीय गुणों से भरपूर इन पत्तों का रस

क्या आपका ब्लड शुगर लेवल भी अक्सर हाई रहता है? अगर हां, तो आपको इस जूस को अपने डेली डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

ब्लड शुगर लेवल पर कैसे काबू पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ब्लड शुगर लेवल पर कैसे काबू पाएं?

आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय के पत्ते आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गिलोय के पत्तों में आयरन, कैल्शियम, जिंक और प्रोटीन जैसे तमाम पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं कि गिलोय के पत्तों का रस आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है...

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए गिलोय के पत्तों को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। गिलोय के पत्तों के रस का स्वाद भले ही कसैला हो, लेकिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप भी औषधीय गुणों से भरपूर इन पत्तों के रस को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट गिलोय के पत्तों का रस पी सकते हैं। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

गिलोय के पत्तों का रस आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो भी गिलोय के पत्तों का रस पीना शुरू कर सकते हैं। बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी गिलोय के पत्तों का रस फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस रस का सेवन करना बेहद जरूरी है।

गिलोय के पत्तों का रस कैसे निकालें?

आइए गिलोय के पत्तों का रस निकालने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। गिलोय के पत्तों को पानी से अच्छी तरह से धो लीजिए। अब धुले हुए इन पत्तों को थोड़े पानी के साथ मिलाकर पीस लीजिए। इसके बाद आप इस मिक्सचर को किसी कपड़े में निकालकर इसके रस को अच्छी तरह से निचोड़कर किसी भी कांच के गिलास में या फिर कप में निकाल लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News