1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. समय रहते क्यों डिटेक्ट नहीं हो पाता है ब्लड कैंसर, दबे पांव शरीर में घर कर जाती है ये घातक बीमारी

समय रहते क्यों डिटेक्ट नहीं हो पाता है ब्लड कैंसर, दबे पांव शरीर में घर कर जाती है ये घातक बीमारी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 11, 2025 08:38 am IST,  Updated : Sep 11, 2025 08:38 am IST

ब्लड कैंसर के मरीजों को अक्सर काफी देर से पता चल पाता है कि वो इस बीमारी का शिकार बन चुके हैं। आइए इस देरी के पीछे के कारण को समझने की कोशिश करते हैं।

ब्लड कैंसर- India TV Hindi
ब्लड कैंसर Image Source : FREEPIK

कैंसर का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समय रहते इस बीमारी को डिटेक्ट कर अगर इसका इलाज शुरू करवा लिया जाए, तो रिकवरी की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। हालांकि, ब्लड कैंसर की पहचान करने में अक्सर देरी हो जाती है। ब्लड कैंसर के लक्षणों को लोग मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती कर बैठते हैं।

थकान और कमजोरी जैसे लक्षण

दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होना, जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली हो। बार-बार बुखार या फिर इंफेक्शन की चपेट में आना, लोग अक्सर इस तरह की समस्या को बदलते मौसम या फिर कमजोर इम्यूनिटी के साथ जोड़कर देखने लगते हैं। लेकिन ये लक्षण ब्लड कैंसर के दौरान भी दिखाई दे सकता है।

अलर्ट करने वाले छोटे-छोटे संकेत

बिना किसी कारण ब्लीडिंग, इस लक्षण को मामूली चोट या फिर महज विटामिन की कमी मत समझिए क्योंकि ब्लड कैंसर के मरीजों को भी इस लक्षण से जूझना पड़ता है। अचानक वजन कम होने लगना, रात में पसीना आना, इस तरह के छोटे-छोटे संकेत भी ब्लड कैंसर की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को हमेशा तनाव या फिर लाइफस्टाइल से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

गौर करने वाली बात

शरीर में दिखाई देने वाले इस तरह के छोटे-छोटे लक्षण भले ही देखने में मामूली से लगते हों, लेकिन अगर आपको ये सभी लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आप ब्लड कैंसर की चपेट में आ गए हैं। ऐसी परिस्थिति में आपको अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। बढ़ती उम्र में आपको रेगुलरली ब्लड टेस्ट करवाते रहना चाहिए जिससे कैंसर समेत दूसरी गंभीर बीमारियों को भी समय रहते डिटेक्ट कर लिया जाए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।