1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुनिया भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं सुसाइड के मामले, क्या है मेंटल हेल्थ की देखभाल करने का तरीका?

दुनिया भर में लगातार बढ़ते जा रहे हैं सुसाइड के मामले, क्या है मेंटल हेल्थ की देखभाल करने का तरीका?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 10, 2025 01:49 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 01:49 pm IST

World Suicide Prevention Day: हर साल 10 सितंबर के दिन को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइए इस दिन आपको भी मेंटल हेल्थ की देखभाल करने के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस- India TV Hindi
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, नींद की कमी, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना, इस तरह के फैक्टर्स आपकी मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपने अपनी मेंटल हेल्थ की सही से देखभाल नहीं की, तो आपके मन में सुसाइडल थॉट्स भी पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा आप एंग्जाइटी, पैनिक अटैक, डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप भी अपनी मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दीजिए।

जरूरी है मेडिटेशन

मेडिटेशन आपकी मेंटल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकता है। अगर आप हर रोज आधे घंटे भी मेडिटेट करते हैं, तो आपके दिमाग को काफी शांति महसूस होगी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रेगुलर मेडिटेशन मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अपने डेली रूटीन में थोड़ी-बहुत शारीरिक गतिविधि को भी शामिल कीजिए जिससे आपकी मांसपेशियों में मौजूद तनाव रिलीज हो पाए। 

कैसे करनी चाहिए दिन की शुरुआत?

दिन की शुरुआत में फोन को स्क्रॉल न करें वरना आपकी मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। दिन की शुरुआत शांति से करनी चाहिए। सुबह उठते ही इस दिन के लिए शुक्रगुजार महसूस करें। इसके अलावा अपने मॉर्निंग रूटीन में घास पर वॉक करने की आदत को डेवलप किया जा सकता है। सुबह के टाइम आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं, अपनी बातों को शेयर कर हल्का महसूस कर सकते हैं।

रात में फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स

रात में सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले से ही फोन से दूरी बना लीजिए। इसके अलावा आपको सोने से लगभग 3 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। मेंटल हेल्थ की मजबूती के लिए बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना भी बेहद जरूरी है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आपको हर रोज 7-8 घंटे की साउंड स्लीप भी लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।