1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 57 की उम्र में भी 35 के दिखते हैं अक्षय कुमार, ऐसी फिटनेस के लिए खिलाड़ी कुमार करते हैं बस ये एक काम, आप भी कर लें फॉलो

57 की उम्र में भी 35 के दिखते हैं अक्षय कुमार, ऐसी फिटनेस के लिए खिलाड़ी कुमार करते हैं बस ये एक काम, आप भी कर लें फॉलो

अगर आप अभी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तरह फिट बॉडी चाहते हैं तो अपनी लाइफ स्टाइल में इस एक चीज को ज़रूर करें शामिल

अक्षय कुमार की फिटनेस का राज- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM - @AKSHAYKUMAR अक्षय कुमार की फिटनेस का राज

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं।  57 की उम्र मेभी खिलाड़ी कुमार की चुस्ती और फुर्ती देखते ही बनती है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि आखिर इस उम्र में भी अक्षय इतने फिट कैसे हैं। तो इसका जवाब है उनका अनुशासन। अपने आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए अक्षय एक हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है अक्षय का फिटनेस मंत्रा।

शाम में ही कर लेते हैं डिनर:

कई इंटरव्यू में अक्षय साफ कर चुके हैं कि वो शाम 6.30 के बाद कुछ नहीं खाते हैं। रात का खाना वह 6 के पहले ही खा लेते हैं और वो रात को जल्दी सोते हैं ताकि सुबह जल्दी उठ सकें। यह लाइफ स्टाइल वह पिछले कई सालों से फॉलो कर रहे हैं।

रात में जल्दी खाना खाने के फायदे

  • पाचन होता है बेहतर: रात के समय हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में जब आप जल्दी खाना खाते हैं, तो वह आसानी से पच जाता है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस, अपच की परेशानी नहीं होती। 

  • वजन होता है कंट्रोल: रात को खाना जल्दी खाने से खाना को पचने में समय मिलता है और मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

  • नींद आती है अच्छी: अगर आप शाम के समय खाना खाते हैं तो पाचन ठीक रहता है जिससे पेट भरा हुआ नहीं लगता। ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती इस वजह से गहरी और अच्छी नींद आती है और आप सुबह तरोताज़ा महसूस करते हैं।

  • हार्ट बनता है हेल्दी: देर रात खाना खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है जो दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में शाम के समय अगर आप खाना खा लेते हैं तो दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

  • ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: रात में जल्दी खाना खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। यह खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News