A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों से जुड़ी हर बीमारी का इलाज है त्राटक थेरेपी, बाबा रामदेव से जानिए इसे कैसे करें और नज़र तेज करने के लिए क्या खाएं?

आंखों से जुड़ी हर बीमारी का इलाज है त्राटक थेरेपी, बाबा रामदेव से जानिए इसे कैसे करें और नज़र तेज करने के लिए क्या खाएं?

How To Improve Eye Health: लाइफस्टाइल का असर आखों पर भी पड़ने लगा है। स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में योग और आयुर्वेदिक उपायों से नजर तेज बना सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए नजर तेज करने के लिए क्या खाएं।

आंखों के लिए योग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आंखों के लिए योग

लगातार बिना पलकें झपकाए आग की लो को देखने को त्राटक कहते हैं। जो आंखों के लिए संजीवनी है। आंखों की सेहत के लिए योग में त्राटक से रामबाण कुछ नहीं है और ये आप अपने घर पर आसानी से कर सकते हैं। आपको अपनी आंखों का बहुत ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस दुनिया की तमाम नेमते ये आंखें ही हमें दिखाती है। सामने वाले के दिल का हाल बताती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आंखें आपकी सेहत का भी हाल बताती हैं। तभी तो डॉक्टर्स भी सबसे पहले पेशेंट की आंखें ही चेक करते हैं। 

बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनकी आंखों से बहुत ज्यादा पानी आता है। कुछ ऐसे भी हैं जिनकी आंखों के आगे काले धब्बे दिखाई देते हैं। दरअसल ये तब होता है जब ब्लड शुगर आंखों की नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है। कई बार लोगों को अचानक धुंधला दिखाई देने लगता है। समझ जाइए ये माइग्रेन, स्ट्रोक और ब्रेन में ट्यूमर बनने की वजह से भी हो सकता है। अगर आंखों में सूजन और डार्क सर्कल्स आ जाते हैं तो इसके पीछे भी आंखों से जुड़े कारण होते हैं। 

नजर के पक्के दुश्मन

ज्यादा नमक खाना, पानी कम पीना, हार्मोनल चेंजेज, एनीमिया, किडनी प्रॉब्लम, नींद की कमी, एल्कोहल और स्मोकिंग ये सब सीधा-सीधा आंखों पर असर डालते हैं। शरीर के दूसरे सिस्टम की गलतियों का खामियाजा भी आंखों को भुगतना पड़ता है। अब आंखों का नंबर वन दुश्मन बन चुका है फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, स्क्रीन टाइम जो सिर्फ बड़ों ही नहीं बच्चों की आंखों को भी प्रभावित कर रहा है। बच्चे-बड़े सब मायोपिया के शिकार हो रहे हैं।

बढ़ रहा है मायोपिया का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 25 साल में भारत के करीब 50% लोगों को मायोपिया हो सकता है। मतलब कि आधे देश की पास की नज़र कमज़ोर होगी। लेकिन ऐसा होने से रोकना है तो त्राटक करें। योग-आयुर्वेद के नुस्खे आजमाएं और नजर को तेज बनाएं।

स्क्रीन टाइम से बढ़ा आंखों को खतरा

  • ड्राईनेस
  • एलर्जी
  • इंफेक्शन
  • मायोपिया
  • कैटरेक्ट
  • ग्लूकोमा

आंखों की रोशनी बढ़ाएं  

  • सुबह-शाम 30 मिनट प्राणायाम करें
  • अनुलोम-विलोम करें
  • 7 बार भ्रामरी करें

आंखों की रोशनी बढ़ाएं 

  • 'महात्रिफला घृत' पीएं
  • 1 चम्मच दूध के साथ लें
  • दिन में दो बार खाने के बाद लें
  • एलोवेरा-आंवला का जूस पीएं
  • आंवला से आंखें तेज होती हैं
  • गुलाब जल में त्रिफला का पानी मिलाएं
  • मुंह में नॉर्मल पानी भरें
  • त्रिफला-गुलाब जल से आंखें धोएं

नजर तेज करने के लिए क्या खाएं?

  • किशमिश और अंजीर खाएं
  • 7-8 बादाम पानी में  भिगोकर खाएं
  • बादाम, सौंफ और मिश्री लें
  • पीस कर पाउडर बना लें
  • रात को गर्म दूध के साथ लें

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News