A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लंबी उम्र के साथ शरीर बनेगा निरोगी, बस आजमाए Baba Ramdev के ये आसान उपाय

लंबी उम्र के साथ शरीर बनेगा निरोगी, बस आजमाए Baba Ramdev के ये आसान उपाय

अगर आप चाहते हैं कि बिना बीमारी के लंबी जिंदगी जिएं तो आज से ही आज़माएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन लाइफस्टाइल टिप्स

बाबा रामदेव - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK/YOUTUBE - SWAMI RAMDEV बाबा रामदेव

लोग किसी भी कीमत पर लंबी उम्र जीना चाहते हैं फिर चाहे उसके लिए उन्हें कितना भी पैसा क्यों ना खर्च करना पड़े। उम्र बढ़ाने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं। लेकिन अच्छा लाइफस्टाइल, सही डाइट और थोड़ा सा वक्त योग-वर्कआउट के लिए वक्त निकालने को तैयार नहीं हैं। जबकि इरादा पक्का हो तो ऐसा कोई काम नहीं जिसके लिए वक्त नहीं निकाल सकते। बस जरूरत है मजबूत इच्छाशक्ति की इसलिए यही टाइम है खुद से वादा करने का कि योग-वर्कआउट, मेडिटेशन करेंगे साथ ही मी टाइम भी एन्जॉय करेंगे तभी लंबी उम्र के सपने को साकार कर पाएंगे। 100 साल तक जीने के साथ साथ सेहतमंद रहना भी ज़रूरी है और उसके लिए क्या करना है। ये स्वामी रामदेव से बेहतर और कौन बता सकता है।

35% भारतीय लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से हैं पीड़ित

हमारे देश में 35% भारतीय लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी से ग्रसित हैं। हर 10 में से 1 एडल्ट को हाइपो-थायराड है। हर 3 में से 1 शुगर पेशेंट को थायराइड है। 23% भारतीय मोटापे के शिकार है और 40% लोगों के पेट पर एक्सेस फैट जमा हुआ है। बीपी-शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, ओबेसिटी, थायराइड, लंग्स प्रॉब्लम, इनसोम्निया और आर्थराइटिस डेफिशियेंसी जैसी बीमारियां लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां हैं।

इन बीमारियों से शरीर को कैसे बचाएं

  • इम्यूनिटी बनाएं मजबूत: इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए गिलोय-तुलसी काढ़ा, हल्दी वाला दूध, मौसमी फल और बादाम-अखरोट का सेवन करें।

  • हार्ट को बनाएं हेल्दी: अपने हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए लौकी का सूप पियें। लौकी की सब्जी खायें साथ ही लौकी का जूस भी अपनी डाइट में शामिल करें।

  • किडनी डिजीज कंट्रोल करें: किडनी डिजीज कंट्रोल करने के लिए नमक, चीनी और प्यूरिन से भरपूर फूड्स का का सेवन कम करें।

  • कंट्रोल होगा थायराइड: अगर थायराइड है तो उसे कंट्रोल करने के लिए वर्कआउट ज़रूर करें। सुबह एप्पल विनेगर पिएं। रात में हल्दी दूध लें। कुछ देर धूप में बैठें। 7 घंटे की नींद जरूर लें

  • रोज़ करें योग: रोज़ योग करने से शरीर में एनर्जी बढ़ेगी, बीपी कंट्रोल होगा। वजन के साथ शुगर भी कंट्रोल होगा। इससे तनाव कम होगा मूड बेहतर होगा जिससे नींद भी अच्छी आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Latest Health News