A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण, वायरल की तरफ कर सकते हैं इशारा

शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण, वायरल की तरफ कर सकते हैं इशारा

बदलते मौसम में लोग अक्सर वायरल का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में आपको वायरल फीवर के दौरान दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

वायरल के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : AI GENERATED वायरल के लक्षण

बदलता हुआ मौसम अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर आता है। मॉनसून के दौरान कई लोग वायरल बुखार की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन क्या आपके मन में भी ये सवाल उठता है कि आखिर ये कैसा पता लगाया जा सकता है कि आपको वायरल फीवर है या फिर नहीं? अगर आप भी इस बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि कुछ मामूली से दिखने वाले लक्षण वायरल फीवर का संकेत साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाले लक्षण

गले में खराश या फिर दर्द, साधारण सा दिखने वाला ये लक्षण वायरल फीवर की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको ठंड लग रही है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा आंखों में रेडनेस या फिर जलन महसूस होना, इस तरह का लक्षण भी वायरल फीवर का संकेत हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल बुखार के दौरान उल्टी और दस्त जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

शरीर में दर्द और थकान

क्या आपकी मांसपेशियों में और जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपको वायरल बुखार हो गया हो। वायरल के दौरान आपको तेज बुखार भी हो सकता है। वहीं, दिन भर जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना, इस तरह के लक्षण को मामूली समझने की गलती न करें क्योंकि ये लक्षण वायरल बुखार के दौरान भी नजर आ सकता है। वायरल फीवर की वजह से सिर में दर्द भी हो सकता है।

भारी पड़ सकता है नजरअंदाज करना

नाक बहना या फिर खांसी की समस्या भी वायरल फीवर की तरफ इशारा कर सकती है। वायरल बुखार के दौरान भूख में कमी जैसा लक्षण भी नजर आ सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो वायरल बुखार होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको ज्यादा दिनों तक इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News