1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना पिएं अदरक का पानी, फौलादी बन जाएगा शरीर, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

रोजाना पिएं अदरक का पानी, फौलादी बन जाएगा शरीर, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 13, 2025 03:40 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 03:40 pm IST

क्या आपने कभी अदरक का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर अदरक का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद जिंजर वॉटर- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद जिंजर वॉटर Image Source : INDIA TV

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अदरक ही नहीं, अदरक का पानी भी आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से अदरक के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल किया, तो आप अपनी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बदलते मौसम में नहीं पड़ेंगे बीमार

बरसाती मौसम में अक्सर गले में खराश या फिर सर्दी-खांसी की समस्या लोगों को परेशान करती है। इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के लिए अदरक के पानी का सेवन किया जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी अदरक के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अदरक का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

आप अपनी गट हेल्थ को सुधारने के लिए अदरक का पानी पी सकते हैं। अदरक के पानी में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक का पानी आपकी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अदरक का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

कैसे बनाएं अदरक का पानी?

सबसे पहले पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इसमें अदरक के कुछ टुकड़े एड कर इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। 5 से 10 मिनट तक इस पानी को बॉइल कीजिए और फिर गैस बंद कर इसे गिलास में छान लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह के समय अदरक का पानी पीना चाहिए। इस ड्रिंक के टेस्ट को सुधारने के लिए आप इसमें शहद या फिर नींबू भी मिक्स कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।