पुदीना खाना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। पुदीने एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याओं का कारगर उपाय है। दरअसल, ये पेट के पीएच को बैलेंस करने के साथ बाइल जूस को बैलेंस करता है जिससे पाचन क्रिया कारगर तरीके से काम करता है। इसके अलावा ये पत्तियां पेट को ठंडक दने के साथ हार्मोनल हेल्थ को सही करता है। इतना ही नहीं इन पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण भी है जिसकी वजह से लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं वे भी इसे पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं पुदीने का सेवन कब करना चाहिए पर उससे पहले जान लेते हैं पुदीने में कौन सा विटामिन (vitamin in pudina) होता है।
पुदीने में कौन सा विटामिन होता है?
पुदीने में मुख्य रूप से दो विटामिन होता है।
-सबसे पहले तो विटामिन में विटामिन सी (Vitamin C) होता है।
-दूसरा, इसमें विटामिन ए (Vitamin A) भी होता है।
Image Source : social pudina benefits
इन दोनों के अलावा पुदाने की पत्तियों में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और थायमीन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। इसलिए इन स्थितियों में आप इसका सेवन कर सकते हैं।
पुदीने का सेवन कब करना चाहिए
पुदीने का सेवन करने का सबसे सही समय है गर्मियां और वो भी सुबह खाली पेट। गर्मियों में पुदीने का सेवन करना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। भले ही इसमें विटामिन सी है पर इसका साइट्रिक एसिड पेट में बाइल जूस को संतुलित करता है और एसिडिटी से बचाता है। इसके अलावा सुबह खाली पेट पुदीना खाना पेट की गर्मी को ठंडा करता है और इनके कीड़ों को मारता है।
साथ ही ये पेट को साफ करता है और आपको पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों से बचाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपतो सुबह खाली पेट पुदीने का सेवन करना चाहिए। आप इसकी पत्तियों को धोकर चबा सकते हैं। इसका जूस पी सकते हैं और इसे अपनी चाय में भी शामिल कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News