एसिडिटी में तरबूज जूस: तरबूज एक ऐसा फल है जिससे पानी ही पानी है। आप इस फल का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं और हर बार आप इसके कुछ नए फायदे ही पाएंगे। ये फल पेट के लिए अच्छा है, यूरिन पास को बेहतर बनाता है और स्किन के लिए फायदेमंद है। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि एसिडिटी की समस्या में तरबूज का जूस (watermelon juice benefits)कारगर तरीके से काम कर सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं।
एसिडिटी में तरबूज जूस पीने के फायदे-Watermelon juice for acidity in hindi
1. एसिड रिफ्लक्स में लाता है कमी
GERD के लक्षणों में सबसे पहले आता है एसिड रिफ्लक्स। ये तब होता है जब अन्न प्रणाली (जो फूड पाइप से जुड़ा होता है) के आधार पर स्फिंक्टर अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा होता है और पेट से तरल पदार्थ को अन्नप्रणाली में प्रवेश करने की अनुमति देता है। इसमें खट्टी डकारें, पेट का जलना और कई समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। तरबूज जूस पीने से इन लक्षणों में कमी आती है और इसके साथ खाना पच जाता है और इस समस्या में कमी आती है।
Image Source : freepikWatermelon juice for acidity
2. पोटेशियम से है भरपूर
पोटेशियम से भरपूर तरबूज जूस असल में पेट के एसिड को अपने एसिड से न्यूट्रलाइज करने की कोशिश करता है। सबसे पहले ये मेटाबोलिक गति में बहुत तेजी लाता है और फिर एसिडिटी की समस्या को कम करता है। तो, अगर आपको एसिडिटी हो रही है तो इस जूस में थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे पी लें।
3. ड्यूरेटिक है तरबूज जूस
तरबूज जूस ड्यूरेटिक है। ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करता है और किडनी फ्लश ऑउट में मददगार है। दरअसल, टॉक्सिन को फ्लश ऑउट करने में तरबूज जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद है। ये पाचन गति को तेज करता है, बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाता है और इस तरह एसिडिटी कम करने में कारगर है। तो, इन तमाम कारणों से आपको तरबूज जूस पीना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News