Weight Loss Drink: आजकल अधिकतर लोग अपनी पेट की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं। यहां तक की भारत में हर चौथे व्यक्ति में से एक मोटापे से ग्रसित है। बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को खराब करती है बल्कि आप कई बीमारियों जैसे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए समय रहते वजन कम करना बेहद ही जरूरी होता है।
अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसे हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसके सेवन से आपकी पेट की बर्ची कुछ ही दिनों में घट सकती है साथ ही वजन भी कम हो सकता है। जी हां, ये हेल्दी ड्रिंक दालचीनी और शहद का है। इसके सेवन से आपका वजन तेजी से कम हो सकते हैं। जानिए इस होममेड ड्रिंक को कैसे आप बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वेटलॉस के लिए यूं बनाएं होममेड ड्रिंक
सामग्री
- दालचीनी - 3-6 ग्राम
- पानी - 2 कप
- शहद - 1 चम्मच
वेटलॉस होममेड ड्रिंक बनाने की विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर उबालें।
- जब पानी में उबल जाए तो इसमें दालचीनी डालें।
- उसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- पकने के बाद इसे छान लें और इसमें शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पिएं।
वेटलॉस में किस तरह असरदार है ये ड्रिंक?
दालचीनी
Image Source : FREEPIKCinnamon
दालचीनी में एंटी-ओबेसोजेनिक के साथ ही फाइबर पाए जाते हैं जोकि सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो यह वजन कम करने के अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा।
शहद
Image Source : FREEPIKHoney
शहद में कैलोरी की मात्रा में बहुत कम पाई जाती है। साथ ही इसमें फ्रुक्टोज पाया जाता है जो वजन कम करने के साथ- साथ एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
ये भी पढ़ें -
Latest Health News