Yoga Tips: आपने शोले का वो मशहूर डायलॉग तो सुना ही होगा, 'जब कोई बच्चा रोता है.. तो मां कहती है... बेटे सो जा... नहीं तो गब्बर आ जाएगा...' लेकिन अब जब बच्चा रोता है तो मां कहती हैं- 'चुप हो जा बेटा... यू ट्यूब पर वीडियो दिखाती हूं... मोबाइल पर कार्टून लगा देती हूं...' लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह के लाड़ की सजा आपके बच्चे को मिलेगी। क्योंकि लोग अपने छोटे बच्चे को मोबाइल देकर बहला तो लेते हैं, लेकिन वो ये नहीं समझते कि कम उम्र में एक्सेस स्क्रीन टाइम उनके बच्चे को आंखों की बीमारी, मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और चिड़चिड़ापन भी दे रहे हैं।
99% बच्चों को मोबाइल एडिक्शन
हाल ये है कि पांच साल तक के 99% बच्चों को मोबाइल और गैजेट का एडिक्शन है और देश में 66% पैरेंट्स को ये पता ही नहीं है कि ज्यादा स्क्रीन टाइम उनके बच्चे के लिए खतरनाक है। स्टडी के मुताबिक 65% फैमिली खाना खिलाते समय बच्चे को टीवी-मोबाइल दिखाते हैं। हद तो ये है कि 12 महीने का बच्चा भी हर दिन 53 मिनट स्क्रीन देखने में बिताता है और 3 साल की उम्र आते-आते स्क्रीन टाइम बढ़कर डेढ़ घंटा हो जाता है। वैसे बच्चे तो बच्चे... उनके माता-पिता का एवरेज स्क्रीन टाइम भी हर दिन करीब 5-6 घंटे का है।
क्या कहता है WHO
जबकि WHO के मुताबिक 18 महीने से कम उम्र के बच्चों को स्क्रीन से दूर ही रखना चाहिए। जाहिर है जाने-अनजाने जब इतना कुछ चल रहा हो तो शरीर पर इसका बुरा असर भी पड़ेगा। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, बचपन की इस बैड हैविट का खामियाजा यंग एज में भुगतना पड़ता है, ज्यादा स्क्रीन टाइम यंग एज में मोटापे की सौगात देता है।
मोबाइल से मोटापे का कनेक्शन
दरअसल, स्क्रीन टाइम बढ़ने से फिजिकल एक्टिविटी कम होती हैं, ओवरइंटिंग की आदत बनती है और फिर ये मोटापा देती है। जो 12 से 13 साल की उम्र में दिखना शुरू होता है और ये तो हम शुरू में ही बता चुके हैं कि बढ़ते वजन के खतरे हजार हैं। तभी तो WHO का ये अनुमान है कि 2030 तक दुनिया में हर 5 में से 1 महिला और हर 7 में से 1 पुरुष मोटापे के साथ जी रहा होगा। तो 8 साल का वक्त है, ऐसी नौबत ना आए.. इसके लिए जरूरी है कि आज से तैयारी शुरू कर दें।
स्क्रीन टाइम बढ़ा, मोटापे ने घेरा
ओबेसिटी पर नया खुलासा
उम्र के हिसाब से एवरेज स्क्रीन टाइम
वज़न बढ़ा कैंसर का खतरा
WHO की गाइड लाइन्स
ज्यादा स्क्रीन टाइम, मोटापा बढ़ाए
2030 तक 100 करोड़ से ज्यादा लोग मोटे होंगे
मोटापे की वजह,
ओबेसिटी के मरीज़, कैसे रहें पॉज़िटिव
मोटापा घटेगा, रामबाण उपाय
मोटापा घटाएं, आजमाएं
मोटापा घटाएं, त्रिफला आजमाएं
मोटापा घटाएं, दालचीनी आजमाएं
वजन होगा कंट्रोल, जीवन में बदलाव लाएं
सुबह जल्दी, कैसे उठें
ये योगासन करेंगे वजन कम
तिर्यक ताड़ासन
चक्रासन के फायदे
अर्ध-चक्रासन
त्रिकोणासन
योगिक जॉगिंग
सूर्य नमस्कार से लाभ
Yoga Tips: योग से चेहरे को बनाएं चमकदार और बालों को घना, स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपाय
Insomnia: नींद की कमी से दिल, दिमाग और शरीर तीनों को है खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए उपाय
संपादक की पसंद