Swami Ramdev yoga For Insomnia: ''जो सोवत है सो खोवत है..जो जागत है सो पावत है"... बदलते वक्त के साथ अब इस कहावत के मायने बदल गए हैं। कभी सोते रहने को मौका गवांने से जोड़ कर देखा जाता था, लेकिन आज के मॉडर्न लाइफ स्टाइल में लोग नींद को सेहत से जोड़कर देखते हैं। क्योंकि इस वक्त नींद को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी है, हर कोई अच्छी नींद लेना चाहता है...लेकिन ज्यादातर आंखों से नींद गायब हो गई है।
कम नींद बना रही बीमार
कम नींद लोगों को बीमार बना रही है, फिजिकली भी और मेंटली भी। सबसे पहले बात अगर इम्यून सिस्टम की करें तो नींद कम लेने से 70% नेचुरल किलर सेल्स घट जाते हैं। एंटीबॉडी का प्रोडक्शन कम होने से इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, अगर आप पांच रात प्रॉपर नींद नहीं ले पाते हैं तो नींद की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस, स्ट्रेस हॉर्मोन और इंफ्लेमेशन बढ़ता है। नतीजा बॉडी में शुगर का लेवल बिगड़ने लगता है।
कम नींद बना सकती है दिल का मरीज
शिकागो यूनिवर्सिटी की स्टडी के मुताबिक रोजाना सिर्फ दो घंटे की कम नींद, एक हेल्दी इंसान को प्री-डायबिटिक और फिर डायबिटिक स्टेज में पहुंचा सकती है। फिर नींद में ये कमी आर्टरीज को ब्लॉक कर सकती है। जिससे बीपी बढ़ता है, हार्ट पर प्रेशर बढ़ता है, ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले ब्लड वेसेल्स डैमेज होते हैं और फिर 45 की उम्र आते-आते हार्ट अटैक के चांसेज पूरे 200 परसेंट बढ़ जाते हैं।
DNA भी हो सकते हैं डैमेज, बढ़ता है कैंसर का खतरा
क्या आप जानते हैं कि नींद की कमी DNA को भी डैमेज करती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हार्मोन्स के इम्बैलेंस होने से सेल्स नष्ट होने और बनने का प्रोसेस बढ़ जाता है, जो जेनेटिक चेंजेज के साथ-साथ कैंसर की वजह भी बनता है। पता है जो लोग कम सोते हैं, उनमें बाउल कैंसर का खतरा 50% ज्यादा होता है।
शरीर ही नहीं दिमाग पर भी असर
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ शरीर पर ही नहीं कम नींद दिमाग पर भी असर छोड़ती है। ब्रेन के एक खास हिस्से में टॉक्सिन बनने से मेमोरी लॉस होने लगता है। वैसे एंग्जायटी और डिप्रेशन ट्रिगर होने के पीछे एक बड़ी वजह कम नींद भी है। अच्छा ये हमारे-आपके बिहेवियर को भी बदलता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक नींद में खलल पड़ने से मदद करने की भावना 78% कम हो जाती है। मतलब कम नींद इंसान को selfish बना देती है। तो ये नौबत ही ना आए... उसके लिए पूरी नींद कैसे लें? इसके लिए योग और आयुर्वेद की मदद लें।
नींद की कमी, कमजोर इम्यूनिटी
नींद की कमी, शुगर की बीमारी
इन्सोम्निया पर शिकागो यूनिवर्सिटी की स्टडी
नींद की कमी, हार्ट की बीमारी
नींद की कमी, कैंसर का खतरा
नींद की कमी, ब्रेन पर असर
नींद की कमी, बिहेवियरल चेंज
नींद का हेल्थ कनेक्शन
पाचन परफेक्ट, नींद परफेक्ट, पीएं पंचामृत
(एक-एक चम्मच लें, मिट्टी /कांच के ग्लास में डालें, रात में पानी में भिगो दें, सुबह खाली पेट पीएं, लगातार 11 दिन पीएं)
अच्छी नींद कैसे आए?
इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?
दूर करें हाइपरटेंशन
हार्ट होगा मजबूत, नेचुरल उपाय
(उबालकर काढ़ा बनाएं, रोज पीने से हार्ट हेल्दी)
पैन्क्रियाज रहेगा हेल्दी
संपादक की पसंद