1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2026: आज फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन और जान लें ग्रहण की सही डेट

Surya Grahan 2026: आज फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन और जान लें ग्रहण की सही डेट

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 16, 2026 08:44 am IST,  Updated : Feb 17, 2026 06:54 am IST

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही लगता है और 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या है। जान लें इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा या नहीं। अगर लगेगा तो क्या वो भारत में दिखाई देगा?

surya grahan- India TV Hindi
अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है या नहीं? Image Source : INDIA TV

Surya Grahan 2026 In India Date And Time: 17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी। ऐसे में सभी के मन में ये सवाल है कि क्या इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा? तो आपको बता दें कि हिंदू वर्ष की इस आखिरी अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। यानी ग्रहण के समय सूर्य आग की चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा। लेकिन क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, चलिए इस बारे में जानते हैं।

फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण 2026 (Surya Grahan On Amavasya 2026)

17 फरवरी 2026 को फाल्गुन अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव यहां नहीं माना जाएगा। 

सूर्य ग्रहण की टाइमिंग 2026 (Surya Grahan 2026 Timings)

सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

सूर्य ग्रहण कब और कैसे लगता है? (Surya Grahan Kaise lagta Hai)

जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह या फिर आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता तब सूर्य ग्रहण लगता है। यह खगोलीय घटना सिर्फ अमावस्या को ही संभव होती है लेकिन यहां ये भी स्पष्ट कर दें कि हर अमावस्या को सूर्य ग्रहण नहीं लगता।

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें? (Grahan Mein Kya Kare Kya Na Kare)

  • ग्रहण काल में पूजा-पाठ वर्जित माना जाता है
  • भोजन नहीं किया जाता है।
  • शुभ काम नहीं किए जाते हैं।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • लेकिन आपको बता दें फाल्गुन अमावस्या 2026 पर लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इन नियमों का पालन आवश्यक नहीं होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

February Mein Amavasya Kab Hai 2026: क्या आज अमावस्या है या कल? जान लें फाल्गुन अमावस्या की सही तारीख, टाइमिंग और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।