A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, कहीं डायबिटीज तो नहीं हो गई?

सुबह-सुबह शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, कहीं डायबिटीज तो नहीं हो गई?

क्या आपको भी सुबह-सुबह इस तरह के लक्षण महसूस होते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डायबिटीज के लक्षण- India TV Hindi
Image Source : AI GENERATED डायबिटीज के लक्षण

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर उम्र के लोगों पर ये गंभीर बीमारी हावी हो रही है। अगर आपको सुबह-सुबह ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपनी जांच करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

थकान और कमजोरी महसूस होना

सुबह-सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होना खतरे का संकेत साबित हो सकता है। इस तरह का लक्षण डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकता है। सुबह के समय आपको एनर्जेटिक फील होना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से सुस्ती या फिर एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।

धुंधला दिखाई देना

क्या आपको सुबह-सुबह धुंधला दिखाई देता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो। डायबिटीज की वजह से आपका विजन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। ब्लर विजन की समस्या को नजरअंदाज करने की गलती आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भारी पड़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथ या फिर पैर में झनझनाहट या फिर हाथ या फिर पैर सुन्न पड़ जाना, इस तरह के लक्षण डायबिटीज का संकेत साबित हो सकते हैं।

ज्यादा प्यास लगना

क्या सुबह-सुबह उठते ही आपको तेज प्यास लगती है या फिर आपका मुंह सूख जाता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपका ब्लड शुगर लेवल हाई हो। इसके अलावा सुबह-सुबह सिर में दर्द महसूस होना या फिर चक्कर आना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं और अपना चेकअप करवा लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News