1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गलत तरीके से तो नहीं कर रहे चिया सीड्स का सेवन, पड़ सकते हैं लेने के देने

गलत तरीके से तो नहीं कर रहे चिया सीड्स का सेवन, पड़ सकते हैं लेने के देने

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 29, 2025 11:19 pm IST,  Updated : Jun 29, 2025 11:19 pm IST

चिया सीड्स को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गलत तरीके से चिया सीड्स का सेवन करने की वजह से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

चिया सीड्स- India TV Hindi
चिया सीड्स Image Source : AI GENERATED

भले ही चिया सीड्स में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, लेकिन गलत तरीके से इन्हें अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स सही मात्रा में और सही तरीके से चिया सीड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए चिया सीड्स को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे करना चाहिए चिया सीड्स का सेवन?

सबसे पहले एक कटोरी में पानी भर लीजिए। अब इसी कटोरी में चिया सीड्स को भिगोकर रख दीजिए। जब आप चिया सीड्स को भिगोकर रखेंगे, तब इनका साइज कई गुना तक फूल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स चिया सीड्स को पानी या फिर दूध में भिगोकर डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। चिया सीड्स को कंज्यूम करने से पहले इसे लगभग आधे घंटे तक पानी में भिगोकर जरूर रखें।

गलत तरीके से कंज्यूम करने के साइड इफेक्ट्स

अगर आप डायरेक्टली चिया सीड्स का सेवन करते हैं, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। बिना भिगोए चिया सीड्स को कंज्यूम करने से ये पेट में जाकर फैल सकते हैं जिसकी वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए चिया सीड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

गौर करने वाली बात

अगर आप चाहें तो चिया सीड्स को स्मूदी या फिर दही के साथ मिक्स करके भी कंज्यूम कर सकते हैं। चिया सीड्स को ओटमील के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा चिया सीड्स को फलों के साथ मिक्स करके भी कंज्यूम किया जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह के समय चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।