World Organ Donation Day 2023: अंगदान, आपके बाद किसी और को जीवन देने का तरीका हो सकता है। जी हां, इसे आप किसी महादान की तरह ही समझें लेकिन, आम लोगों में इसके प्रति जानकारी का अभाव है। स्थिति ऐसी है कि रक्तदान जितनी जानकारी भी, अंगदान के बारे में लोगों के पास नहीं है। ऐसे में आज हम World Organ Donation Day 2023 पर अंगदान को लेकर कुछ चीजों के बारे में जानेंगे। जैसे कि कौन कौन से अंग दान किए जा सकते हैं। ये क्यों जरूरी है और किन लोगों को इसकी जरुरत हो सकती है।
अंग दान क्यों जरूरी है-Why should we do organ donation
दुनियाभर में बहुत से लोग प्रत्यारोपण यानी ऑर्गन ट्रांसप्लांट के इंतजार में मर जाते हैं। कुछ लोग हफ्तों या महीनों तक अस्पताल में रहते हैं, जबकि अन्य लोग इलाज के लिए हर हफ्ते अस्पताल के कई चक्कर लगाते हैं। जिन लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरुरत होती वे आमतौर पर बहुत बीमार होते हैं या मर रहे होते हैं, क्योंकि उनके एक या अधिक अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसलिए समय पर ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए अंग दान की जरुरत होती है।
इन लोगों को होती है दान की हुए अंगों की जरुरत
ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरुरत जिन लोगों को होती है उनमें शामिल हैं जन्मजात या आनुवंशिक स्थिति वाले लोग, बीमारी या अचानक ऑर्गन फेल्योर वाले लोग। तो, इसे ऐसे समझें कि हम हम कभी नहीं जानते कि बीमारी कब परिवार के किसी सदस्य, मित्र या सहकर्मी को प्रभावित करे इसलिए ऑर्गन डोनेशन करें। ताकि, जरुरत पड़ने पर भविष्य ये उनके काम आ सके।
Image Source : socialWorld Organ Donation Day 2023
कौन कौन से अंग दान किए जा सकते हैं-What are the organs for donation in hindi
आप कुछ खास अंगों या टिशूज का दान कर सकते हैं जिसमें कि अगों में आप गुर्दे, हृदय, फेफड़े, लिवर, पेट, आंत और पेनक्रियाज का डोनेशन कर सकते हैं। टिशूज में आप हृदय वाल्व और टिशूज, पेनक्रियाज आइलेट्स, हड्डी और टेंडन, त्वचा और आंख दान कर सकते हैं।
तो, अपना दिल बड़ा करें और अंग दान करें। अगर आपको इससे डर लगता है तो डॉक्टर के पास जाएं और इस बारे में पूरी जानकारी जुटाएं और फिर अंग दान करें ताकि आपके बाद भी, आपके अंगों के जरिए कोई जिंदा रहे।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News