1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चॉकलेट, चिप्स या मीठा खाने की क्रेविंग का क्या है मतलब? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया शरीर को किस पोषक तत्व की ज़रूरत हो सकती है

चॉकलेट, चिप्स या मीठा खाने की क्रेविंग का क्या है मतलब? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया शरीर को किस पोषक तत्व की ज़रूरत हो सकती है

जब भी आपको मीठा, चॉकलेट या चिप्स खाने की क्रेविंग हो, तो सिर्फ क्रेविंग शांत करने के बजाय यह समझने की कोशिश करें कि उस समय आपके शरीर को किस पोषक तत्व की ज़रूरत है।

चॉकलेट खाने की क्रेविंग का मतलब, - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH चॉकलेट खाने की क्रेविंग का मतलब

कई बार हमें मीठा, चॉकलेट या कुछ सॉल्टी चीजें खाने की क्रेविंग होती है। यह जानते हुए कि मीठा या पैक्ड फूड्स हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं हम सभी अपनी क्रेविंग्स को शांत करने के लिए इनका सेवन करते हैं। लेकिन जब भी आपको इस तरह की चीजों को खाने का मन करता है तो हो सकता है आपका शरीर किसी खास पोषक तत्व की मांग कर रहा हो। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि रोज़ाना होने वाली इन क्रेविंग्स को कैसे समझें ताकि आप अपने शरीर को वही दें जिसकी उसे असल में ज़रूरत है। उन्होंने कहा क्रेविंग्स आपके शरीर का बेहतर न्यूट्रिएंट्स मांगने का एक तरीका है। बस आपको समझदारी से इसकी बात सुननी होगी।

किस तरह की क्रेविंग्स में क्या खाएं?

  • चॉकलेट: अगर आपको चॉकलेट खाने का मन कर रहा है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को उस समय मैग्निशयम चाहिए। मैग्निशयम की कमी को पूरा करने के लिए आप, काजू, कद्दू के बीज, पालक और बीन्स का सेवन करना चाहिए। हालांकि, चॉकलेट में थोड़ी मात्रा में मैग्नीशियम होता है, लेकिन इसमें अक्सर रिफाइंड शुगर और फैट भी ज़्यादा होता है। इसलिए इसे खाना अवॉयड करना चाहिए।

  • मिठाई की क्रेविंग: किरण कहती हैं कि अगर आपको मिठाई की क्रेविंग हो रही है तो इसका मतलब है कि आपको उस समय प्रोटीन चाहिए। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप दही, भुना हुआ चना, प्रोटीन शेक या अंडे का सेवन कर सकते हैं।

  • सॉल्टी फूड्स: अगर आपको सॉल्टी फूड्स जैसे चिप्स या नमकीन खाने की क्रेविंग हो रही है तो इसका मतलब है कि आपको उस समय इलेक्ट्रोलाइट्स चाहिए। ऐसे में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए आप, छाछ, नारियल पानी, भुना हुआ मखाना और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं।

  • ब्रेड- पेस्ट्री या रिफ़ाइंड कार्ब्स: अगर आपका मन कार्ब्स खाने का मन कर रहा है? हो सकता है आपको एनर्जी की ज़रूरत हो। ऐसे में आप फल, शकरकंद, चावल या ओट्स का सेवन करें।

तुरंत पच जाने वाले सिंपल कार्ब्स के बजाय, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स लेने से धीरे-धीरे एनर्जी मिलती है, जिससे आपका पेट घंटों तक भरा रहता है।तो, अगली बार जब आपका मन चीनी, चिप्स या चॉकलेट खाने का करे, तो एक पल के लिए रुकें। खाने की इच्छा से लड़ने के बजाय, अपने शरीर को वह चीज़ दें जिसकी उसे असल में ज़रूरत हो सकती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News