1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया 'डार्क चॉकलेट' ब्रेन हेल्थ और हाई बीपी में क्यों है फायदेमंद?

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया 'डार्क चॉकलेट' ब्रेन हेल्थ और हाई बीपी में क्यों है फायदेमंद?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 03, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 01:13 pm IST

डार्क चॉकलेट का सेवन करने से आपकी ब्रेन हेल्थ बेहतर हो सकती है और हाई बीपी कंट्रोल हो सकता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके फायदे

 डार्क चॉकलेट खाने के फायदे- India TV Hindi
डार्क चॉकलेट खाने के फायदे Image Source : UNSPLASH

अक्सर लोग कहते हैं कि चॉकलेट नहीं खाना चाहिए लेकिन यह सच नहीं है। अगर आपको डार्क चॉकलेट पसंद है तो बेझिझक आप इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह आपकी ओवर ऑल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। खासकर, इसका सेवन आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि डार्क चॉकलेट चॉकलेट नहीं बल्कि एक सुपरफूड है। उनके अनुसार, सत्तर प्रतिशत या उससे ज़्यादा प्रतिशत की डार्क चॉकलेट एक वैज्ञानिक रूप से समर्थित सुपरफूड है। तो चलिए जानते हैं डार्क चॉकलेट ब्रेन हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है?

 

क्यों फायदेमंद है डार्क चॉकलेट?

डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं कि डार्क चॉकलेट में फाइबर, आयरन, मैग्निशयम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स एक पावरफुल एंटी ऑक्सिडेंट्स हैं जो फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करते हैं। साथ ही प्री मेच्योर एजिंग और सेल्युलर डैमेज को स्लो करने में मददगार हैं।

ब्रेन हेल्थ में कैसे फायदेमंद है डार्क चॉकलेट?

डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री (Journal of Nutritional Biochemistry) में प्रकाशित एक क्लिनिकल ट्रायल के अनुसार, डार्क चॉकलेट सेरोटोनिन, एंडोर्फिन जैसे हॉर्मोन लेवल को बूस्ट करती है और स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इस वजह से मूड बेहतर होता है और स्ट्रेस नेचुरल कंट्रोल होता है जिससे मानिसक एकाग्रता बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर भी होता है कन्ट्रोल

डार्क चॉकलेट आपका हाई बीपी कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स ब्लड वेसल्स को फैलाकर रिलैक्स करते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने से हार्ट पर एक्स्ट्रा प्रेशर नहीं पड़ता है जिससे उसकी कार्य क्षमता बेहतर होती है और हार्ट अटैक जैसे जोखिम का खतरा कम होता है।

नींद आती है बेहतर

डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्टर्स हॉर्मोन को कंट्रोल कर, नींद की क्वालिटी को भी बेहतर करने का काम करता है। साथ ही यह पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में भी मददगार है और महिलाओं की एनर्जी को भी बढ़ाता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।