A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 15 दिन मीठा न खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जानें इसके फायदे और नुकसान, शुगर क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें

15 दिन मीठा न खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, जानें इसके फायदे और नुकसान, शुगर क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें

15 Days Without Sugar: शरीर के लिए मीठा जहर समान है, लेकिन जिसे मीठा खाने की लत है उसके लिए इसे 1 दिन छोड़ना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप 15 दिन मीठा नहीं खाते हैं तो जानिए शरीर पर क्या असर पड़ता है।

15 दिन मीठा न खाने से शरीर पर असर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 15 दिन मीठा न खाने से शरीर पर असर

भारतीय खाने में मीठा सबसे ऊपर है। कुछ खास होने पर लोग मीठा बनाते और खाते खिलाते हैं। शादी, पार्टी, बर्थडे, एनीवर्सरी यो कोई त्योहार हो यहां हर मौके पर लोग किसी न किसी बहाने से मीठा खाते हैं। मीठा यानि ऐडेड शुगर, जिसका मतलब कि किसी भी चीज में ऊपर से मिठास के लिए चीनी, गुड़, शक्कर, ब्राउन शुगर, शहद या किसी भी तरह की शुगर या स्वीटनर जिसे खाने या पीने की चीजों में मिलाया जाता है। ये ऊपर से मिली शुगर सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। इससे मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में अगर आप 15 दिन तक मीठा खाना छोड़ देते हैं तो लगेगा कि मीठा उतना भी जरूरी नहीं था, जितना हम खा रहे थे। आइये जानते हैं 15 दिन शुगर न खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है।

15 दिन शुगर न खाने से शरीर पर असर 

अगर आप शुगर के शौकीन हैं और पूरी तरह से 15 दिन के लिए मीठा खाना बंद कर देते हैं तो शुरुआत में शरीर के लिए एडजस्ट करना मुश्कल हो जाता है। कई बार अचानक से शुगर की क्रेविंग होने लगती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। शरीर डिटॉक्स होता है। लेकिन अचानक से पूरी तरह मीठा छोड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इससे बेहतर होगा कि मीठे को नेचुरल सोर्स जैसे फल या मेवा के रूप में खा लें। लेकिन आर्टिफिशियल शुगर पूरी तरह बंद कर दें।

15 दिन मीठा न खाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो 15 दिन मीठा छोड़ने से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। जब आप 2 हफ्ते तक मीठा खाना छोड़ देते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल स्टेबल होने लगता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो जाती है और वजन पर भी असर दिखने लगता है। एक्स्ट्रा कैलोरी इंकेट कम होने से वजन कम हो जाता है। इससे मुंहासे और डलनेस कम होती है और त्वचा पहले से बेहतर होने लगती है। मीठा कम करने से नींद और मूड बेहतर होता है। अचानक से शरीर में डोपामिन स्पाइक कम हो जाता है।

15 दिन मीठा न खाने के नुकसान

मीठा खाने से ऐसा कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन अचानक से डोपामिन स्पाइक कम होने से आपको स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। कुछ लोगों को शुरुआत में सिरदर्द महसूस होने लगता है। शुगर की क्रेविंग होने से मन परेशान होता है। कमजोरी और थकान महसूस होती है। लेकिन धीरे-धीरे शरीर को इसकी आदत हो जाती है।

शुगर क्रेविंग कैसे कंट्रोल करें

शुगर क्रेविंग काफी परेशान कर सकती है, इससे बचने के लिए आप नेचुरल स्वीटनर जैसे फल और मेवा खाएं। मीठा खाने का मन करे तो आप खजूर खा सकते हैं। बहुत ज्यादा मिठास के लिए आम, केला, अंगूर जैसे मीठे फल खा सकते हैं। सूखी बेरीज खा सकते हैं। इसके अलावा मिठास के लिए कभी डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं।

Latest Health News