1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कितनी भी गैस बन रही हो, पेट फूल रहा हो, हींग सोडा पीते ही तुरंत मिल जाएगा आराम, जानिए इसे बनाने का तरीका

कितनी भी गैस बन रही हो, पेट फूल रहा हो, हींग सोडा पीते ही तुरंत मिल जाएगा आराम, जानिए इसे बनाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 07, 2026 01:59 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 01:59 pm IST

Instant Relief In Gas With Hing Soda Water: गैस एसिडिटी से पेट फूल रहा है तो हींग सोड़ा पानी पी लें। इसे पीते ही आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। जानिए इसे बनाने का तरीका और कैसे सेवन करें।

गैस के लिए हींग सोडा पानी- India TV Hindi
गैस के लिए हींग सोडा पानी Image Source : FREEPIK

खाने में कुछ चीजें गैस ज्यादा बनाती है। जिन चीजों को पचाना आसान नहीं होता, वो लंबे समय तक पेट में पड़ी रहती है। कई बार खाना ठीक से नहीं पचने के कारण गैस बनने लगती है। गैस ज्यादा होने से पेट फूल जाता है। कई बार पेट में तेज दर्द होने लगता है और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। अगर आपको भी गैस एसिडिटी की समस्या रहती है तो दवा खाने से बेहतर असरदार घरेलू उपाय हैं। जिससे गैस में तुरंत राहत मिल जाती है। गैस में तुरंत राहत पाने के लिए हींग सोडा का इस्तेमाल काफी असरदार साबित होता है। आइये जानते हैं हींग सोडा को पानी में मिलाकर कैसे पीते हैं।

गैस में हींग सोडा पानी के फायदे

बड़े या बच्चे किसी को भी गैस हो रही हो, पेट फूल रहा हो या गैस की वजह से दर्द और बेचैनी हो रही हो तो इसके लिए आधा गिलास हल्का गर्म पानी लें। पानी में आधा चम्मच सोडा, चुटकी भर हींग, थोड़ी पिसी अजवाइन मिला दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू भी डाल सकते हैं। सारी चीजों को मिक्स करते ही तुरंत पी जाएं। इसे पानी को पीते ही कुछ मिनट के अंदर आपको राहत मिल जाएगी। इससे गैस और पेट फूलने की समस्या में राहत मिलेगी।

गैस में हींग का फायदा

हींग में एंटीफ्लैटुलेंट और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करते हैं और फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। हींग का इस्तेमाल गुनगुने पानी के साथ करने से पेट फूलने की समस्या कम होती है। आप खाने में हींग का इस्तेमाल जरूर करें। इससे पेट की गैस, सूजन और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

गैस में सोडा खाने के फायदा

गैस में तुरंत राहत पाने के लिए खाने वाला मीठा सोडा या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो इससे गैस दूर हो जाती है। सोडा खाने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। जिन लोगों को पेट में गुड़गुड़ महसूस होती है उन्हें सोडा पीने से तुरंत आराम मिल जाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।