A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेल पत्र के पत्ते चबाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, कब सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद?

बेल पत्र के पत्ते चबाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है, कब सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद?

Bel patra: क्या आप जानते हैं कि बेल पत्र के पत्ते आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बेल पत्र के पत्ते- India TV Hindi
Image Source : BAGIYA KI ABC/YT बेल पत्र के पत्ते

गर्मियों के मौसम में बेल पत्र के जूस को बड़े चाव के साथ पिया जाता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल पत्र के पत्ते भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक बेल पत्र आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रेगुलरली सुबह-सुबह खाली पेट बेल पत्र के पत्तों का सेवन करना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं...

पेट के लिए फायदेमंद- बेल पत्र को पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो बेल पत्र के पत्तों को चबा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल पत्र में फाइबर और डिटॉक्सिफाइंग तत्व मौजूद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एनर्जी के लिए भी बेल पत्र का सेवन किया जा सकता है।

कम करे दिल की बीमारियों का खतरा- बेल पत्र को दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी बेल पत्र का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी बेल पत्र चबाए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए बेल पत्र के पत्ते चबाए जा सकते हैं।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर- डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बेल पत्र काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। क्या आप ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो भी बेल पत्र का सेवन करके बेल पत्र के पत्तों को चबाया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाली पेट बेल पत्र चबाएं। लिवर और किडनी को साफ रखने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर बेल पत्र को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News