1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं? फौलाद सी मजबूत बन जाएगी आपकी सेहत

सुबह खाली पेट केसर का पानी पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं? फौलाद सी मजबूत बन जाएगी आपकी सेहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 20, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 06:30 am IST

Saffron water: क्या आपने कभी केसर का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर केसर का पानी पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जान लेना चाहिए।

केसर का पानी- India TV Hindi
केसर का पानी Image Source : FREEPIK

सिर्फ केसर ही नहीं बल्कि केसर का पानी भी आपकी सेहत को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक केसर, केसर वाला दूध और केसर वाला पानी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट केसर का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए केसर का पानी पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

बूस्ट करे गट हेल्थ- डाइजेशन प्रोसेस को सुधारने के लिए केसर के पानी का सेवन किया जा सकता है। कब्ज, गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर केसर का पानी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद- केसर का पानी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। केसर के पानी में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। क्या आप मूड स्विंग की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो भी केसर का पानी पी सकते हैं। केसर का पानी आपकी हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर लोगों की तबीयत बार-बार खराब हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो केसर का पानी पीना शुरू कर दीजिए। सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर केसर का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।