Foods to avoid in knee pain: क्या आपके घुटने में दर्द रहता है। भले कि इसका कारण किस भी प्रकार का गठिया हो लेकिन, कुछ फूड्स का सेवन इस समस्या को और खराब कर सकता है। जी हां, दरअसल कुछ फूड्स का सेवन ज्वाइंट्स के बीच ऑयल की कमी को पैदा करता है जिससे स्टिफनेस यानी एक खिंचाव बढ़ जाता है। साथ ही कुछ फूड्स कैल्शियम की कमी पैदा करते हैं जिससे घुटने का दर्द बढ़ सकता है। तो, आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिन्हें घुटने में दर्द के दौरान खाने से बचना चाहिए।
घुटने के दर्द में क्या क्या नहीं खाना चाहिए-Foods to avoid in knee joint pain in hindi
1. टमाटर-Tomatoes
नाइट्रेट से भरपूर फूड जैसे कि टमाटर आपके घुटने के दर्द को और खराब कर सकता है। ये गठिया को और भी बदतर हो सकता है। दरअसल, टमाटर का सेवन करना ज्वाइंट पेन को और बढ़ा सकता है, क्योंकि ये ज्वाइंट्स के बीच गैप को बढ़ाने का कारण बन सकता है और सूजन पैदा कर सकता है।
Image Source : FreepikFoods to avoid in knee pain
2. सोयाबीन-Soybean
सोयाबीन, खासकर कि सोयाबड़ी आपके घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है। दरअसल, ये शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने का कारण बन सकता है। जो कि घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है।
3. पास्ता-Pasta
पास्ता, जोड़ों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दरअसल, पास्ता गेहूं से बनता है जिसमें कि ग्लूटेन होता है, जो गठिया में जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है। गेहूं के अलावा, जौ और राई में भी ग्लूटेन होता है, इसलिए आपको इनसे भी बचना चाहिए। इसलिए, इसकी जगह आपको ब्राउन राइस वाला पास्ता तैयार करना चाहिए।
4. फ्राइड फूड्स-Fried foods
फ्राइड फूड्स, जोड़ों के दर्द को और बढ़ा सकते हैं। जैसे कि ये घुटने में खिंचाव का कारण बन सकता है। दूसरा इन फूड्स का सेवन शरीर में यूरिक एसिड को भी बढ़ा सकता है और घुटने के दर्द का कारण बन सकता है।
5. शुगरी फूड्स- Sugary foods
जब जोड़ों के दर्द की बात आती है, फ्रुक्टोज, सोडा और फलों से बने प्रोसेस्ड जूस से बचना चाहिए। ये असल में घुटने के दर्द को तेजी से बढ़ा सकता है और यहां तक कि आपका चलना मुश्किल हो सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News