सुबह सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? यहां जान लें फायदे
Tambe ke Bartan mein Pani Peene ke Fayde: तांबे के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं।
Tambe ke Bartan mein Pani Peene ke Fayde: प्रचानी काल से तांबे के बर्तन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आज के समय में भी गांव में कुछ जगहों पर लोग तांबे के बर्तन में ही पानी पीते हैं। तांबे का बर्तन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही तांबे के गुणों को मान्यता देते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब पानी को रात भर या कम से कम 8 घंटे के लिए तांबे के बर्तन में रखा जाता है, तो तांबा अपने कुछ सूक्ष्म तत्वों को पानी में छोड़ देता है, जिसे 'ताम्र जल' कहते हैं। तांबे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे सुबह सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है।
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
पाचन क्रिया में सुधार
तांबे के बर्तन में पानी पीने से पेट की समस्याओं, जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिल सकती है और पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप गैस, कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट पिएं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
तांबे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में सहायक होता है।
वजन घटाने में सहायक
तांबे में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और शरीर से फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी जरूर पिएं।
एंटी-एजिंग गुण
तांबा मेलेनिन के उत्पादन में मदद करता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है और एजिंग की समस्याओं को कम करने में सहायक साबित होता है।
हाई ब्लड प्रेशर को करे नियंत्रित
यह कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है।
खून की कमी को करे दूर
यह शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
