1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पॉल्यूशन ने बढ़ाई फेफड़ों की समस्या, स्वामी रामदेव से जानें Lungs को कैसे मजबूत बनाएं

पॉल्यूशन ने बढ़ाई फेफड़ों की समस्या, स्वामी रामदेव से जानें Lungs को कैसे मजबूत बनाएं

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 13, 2025 08:45 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 08:45 am IST

दिल्ली-एनसीआर में रह रहे लोगों के लिए यहां की हवा जहरीली हो चुकी है। दरअसर AQI 700 के पार पहुंच चुका है। इसका सीधा असर लोगों के फेफड़ों पर पड़ रहा है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानें फेफड़ों को तंदुरुस्त रखने के लिए क्या करें।

स्वामी रामदेव से जानें Lungs को कैसे मजबूत बनाएं- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें Lungs को कैसे मजबूत बनाएं Image Source : FREEPIK/PATANJALI YOGPEETH

दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो चुकी है। AQI 700 के पार पहुंच चुका है। ऐसे में इस जहरील हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि अब डॉक्टर्स खुद पेशेंट से कह रहे है 'कुछ दिन दिल्ली से बाहर चले जाइए, वरना फेफड़े जवाब दे देंगे'। लेकिन सोचिए जो लोग इस जहरीली हवा के साथ स्मोक भी करते हैं, उनका हाल क्या होगा ? क्योंकि स्मोकिंग फेफड़ों के कैंसर का खतरा डबल कर देती है। वैसे ये जहरीला धुआं सिर्फ फेफड़ों या गले तक नहीं रुकता, दिल की धमनियों को भी कमजोर करता है, ब्लड फ्लो कम कर देता है, ब्रेन सेल्स को डैमेज कर स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा बढ़ा देता है। यहां तक कि आंखों की रेटिना तक पहुंचकर, वहां भी 'अंधेरा फैला देता है'। इसका मतलब है कि धुंआ पॉल्यूशन का हो या सिगरेट का उसके जहर से हर हाल में बचने की जरुरत है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानेंगे अपने फेफड़ों को कैसे मजबूत बनाएं और जहरीली हवा से इसे कैसे बचाएं।

किससे कितना प्रदूषण ?

जहरीली गैस                 PM 10                PM 2.5

4 पहिया पैट्रोल वाहन    अपशिष्ट जलाना      अपशिष्ट जलाना

20%                            25%                    24%

दुपहिया                      पराली                    पराली

पैट्रोल वाहन 14%                23%                  23%

इंडस्ट्रियल                    घर का कचरा            घर-इंडस्ट्री का कचरा

12%                             18%                      28%

केमिकल्स 8%                  इंडस्ट्रियल 15%        

धुएं-स्मॉग का असर

  • गले में खराश
  • आंखों में जलन,
  • कंजक्टिवाइटिस
  • नाक में खुजली
  • ज़ुकाम
  • सूखी खांसी
  • सीने मे चुभन
  • स्किन एलर्जी

प्रदूषण से बचने के लिए करें ये उपाय

1. बुज़ुर्ग,बच्चे, मरीज़ बाहर न निकलें

2. बाहर जाना पड़े तो मास्क पहनें

3.घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं

4. खट्टी, ठंडी चीज़ें और सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचें

5. न्यूट्रिशस फूड और आंवला खाएं

6. वक्त वक्त पर पानी पीते रहें

7. गले में खराश हो तो गरारे करें

8. नाक बंद हो तो सुबह में भाप लें

तंबाकू से हो रही ये बीमारियां

हार्ट प्रॉब्लम

शुगर

लंग्स प्रॉब्लम

माइग्रेन

एंग्जाइटी

डिप्रेशन

सिगरेट छुड़ाने में कारगर है ये खास पाउडर

हल्दी

अजवाइन

लौंग

कपूर

काली मिर्च

सेंधा नमक

बबूल की छाल

पिपरमिंट

एलर्जी में रामबाण है ये पाउडर

इसके लिए 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम कालीमिर्च, 50 ग्राम शक्कर को मिलाकर पाउडर बनाएं और इसे 1 चम्मच दूध के साथ लें

नशा छुड़ाने में कारगर अजवाइन अर्क

इसके लिए 250 ग्राम अजवाइन को 1 लीटर पानी में पकाएं। फिर खाना खाने के बाद अर्क पीएं। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।