1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना एक लहसुन खाने से क्या होता है, डॉक्टर ने गिनाए कई बेहतरीन फायदे और सेवन का सही तरीका

रोजाना एक लहसुन खाने से क्या होता है, डॉक्टर ने गिनाए कई बेहतरीन फायदे और सेवन का सही तरीका

लहसुन का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर, आप रोजाना एक कच्चा लहसुन खाते हैं तो आपको कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं

रोजाना लहसुन खाने के फायदे- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH रोजाना लहसुन खाने के फायदे

भारतीय किचन में लहसुन का इस्तेमाल दाल से लेकर सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना लहसुन की एक कली खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं? डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन में एलिसिन जैसे सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, लहसुन में मौजूद कुछ यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने में भी भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना एक लहसुन खाने के फायदे और इसके सेवन का सही तरीका।

रोजाना एक लहसुन खाने से मिलते हैं ये फायदे

  • हाई ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से बीपी की समस्या है।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल दस से पन्दरह प्रतिशत ड्राप होता है। दरअसल, लहुसन का सेवन ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर, रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है।

  • इम्यून सिस्टम होता है बूस्ट: लहसुन में सल्फर यौगिकों के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में भूमिका निभा सकते हैं। लहसुन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर कुछ शुरुआती अध्ययन हुए हैं, लेकिन इस बात के पर्याप्त प्रमाण नहीं हैं कि रोजाना एक कली खाने से संक्रमण से बचाव निश्चित रूप से होता है। इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।

लहसुन खाने का सही तरीका क्या है?

डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि लहसुन को छीलकर उसे कुचल लेंऔर फिर दस मिनट तक ऐसे ही रखें। ऐसा करने से एलिसिन बनने की प्रक्रिया को मदद मिल सकती है और यह आपके लिए ज़्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News