1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 दिन तक सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?

30 दिन तक सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 25, 2026 06:30 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 06:30 am IST

30 दिनों तक खाली पेट कच्चा लहसुन खाना आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में एक शक्तिशाली डिटॉक्स माना गया है। लहसुन में एलिसिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जो इसे औषधीय गुण देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके क्या क्या फायदे हैं।

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है?- India TV Hindi
खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

भारतीय रसोई में तड़का लगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ लहसुन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। लहसुन औषधि गुणों से भरपूर होता है। कई वैज्ञानिक शोधों और आयुर्वेदिक ग्रंथों ने इस बात की पुष्टि की है कि लहसुन शरीर की शुगर मैनेजमेंट क्षमता को बेहतर बनाकर डायबिटीज के मरीजों को राहत दे सकता है। इसके अलावा भी इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि 30 दिन सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है। 

1. हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल

लहसुन खून को प्राकृतिक रूप से पतला करने का काम करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह धमनियों को रिलैक्स करता है, जिससे हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. इम्यून सिस्टम का मजबूत होना
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। 30 दिनों तक इसका सेवन करने से आपको सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

3. बॉडी डिटॉक्स और पाचन
कच्चा लहसुन लिवर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने वाले एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है। खाली पेट लहसुन खाने से पेट के हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़े खत्म हो सकते हैं।

4. ब्लड शुगर कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद कर सकता है। 

सेवन करने का सही तरीका
मात्रा: शुरुआत में सिर्फ 1 छोटी कली से करें। 2 से ज्यादा कलियां न खाएं।

काटकर रखें: लहसुन को छीलकर छोटा-छोटा काट लें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे 'एलिसिन' पूरी तरह एक्टिवेट हो जाता है।

पानी के साथ: इसे चबाकर खाएं और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। अगर स्वाद बर्दाश्त न हो, तो इसे शहद के साथ ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।