1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिरदर्द को नहीं समझें मामूली, बन सकता है बीमारी का घर, जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

सिरदर्द को नहीं समझें मामूली, बन सकता है बीमारी का घर, जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Raj
 Published : Feb 24, 2026 08:38 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 08:38 am IST

माइग्रेन सिर्फ एक साधारण सिरदर्द नहीं है, बल्कि यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जिसमें सिर के एक हिस्से में तेज धड़कन जैसा दर्द महसूस होता है। यह अक्सर घंटों या दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानते हैं कि माइग्रेन के दर्द से कैसे छुटकारा पाएं।

सिरदर्द से छुटकारा पाने के उपाय- India TV Hindi
सिरदर्द से छुटकारा पाने के उपाय Image Source : FREEPIK

भ्रामरी प्राणायाम एक ऐसी ध्वनि है जो सिर्फ कानों तक नहीं, सीधे दिमाग तक जाती है। बदलते मौसम में जब तनाव, साइनस और माइग्रेन की परेशानी बढ़ती है तो ये प्राणायाम नर्वस सिस्टम को शांत करता है। दिमाग में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर बनाता है और सिर के भारीपन को हल्का कर देता है। यही वजह है कि आजकल भ्रामरी सिर्फ योग नहीं एक नेचुरल पेन-रिलीफ बनती जा रही है। बिल्कुल क्योंकि मौसम जैसे-जैसे करवट ले रहा है। वैसे-वैसे शरीर भी रिएक्ट कर रहा है एलर्जी, डिहाइड्रेशन, स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस इन सबका असर एक ही जगह दिख रहा है। सिरदर्द हालात ये हैं कि आज के दौर में ऐसा लगता है जैसे 100 में 99 लोग किसी ना किसी तरह के सिरदर्द से जूझ रहे हैं। 

लेकिन अफसोस हकीकत ये है कि आज सिरदर्द सिर्फ दर्द नहीं रहा, ये जिस्म का वो अलार्म बन चुका है जो हमें बताता  है अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा। कभी तनाव, कभी माइग्रेन, कभी नींद की कमी तो कभी मौसम की मार यानी दर्द एक और उसकी वजहें कई है। आज इस दर्द की पूरी कहानी समझते हैं क्योंकि एम्स की स्टडी के मुताबिक दिल्ली-NCR में 27% लोग माइग्रेन, 34% लोग टेंशन हेडेक से जूझ रहे हैं और सबसे चौंकाने वाली बात महिलाओं में माइग्रेन का खतरा पुरुषों से दोगुना है। दरअसल सिरदर्द एक नहीं कई रूपों में आता है। अब जैसे, सिर के चारों ओर कसाव टेंशन हेडेक सिर के एक हिस्से में धड़कता दर्द,माइग्रेन। आंख के पीछे अचानक तेज दर्द क्लस्टर हेडेक माथे और गाल में दबाव, साइनस हेडेक और कई बार तो ये किसी और परेशानी का सिग्नल भी होता है जैसे डिहाइड्रेशन, हाई बीपी, खराब पोस्चर या फिर नींद की गड़बड़ी। यानि अगर दर्द बार-बार हो तो उसे सिर्फ गोली से दबाना नहीं। समझना भी जरूरी है क्योंकि अगर वजह समझ में आ जाए तो इलाज आसान हो जाता है। 

कितनी तरह के सिरदर्द

माइग्रेन

स्ट्रेस हैडेक
साइनस
हाई बीपी से दर्द
सर्वाइकल से दर्द
क्लस्टर हैडेक

टेंशन से सिरदर्द कैसे करें दूर 
ध्यान लगाएं
पानी पीएं
आंखों की केयर करें
गर्दन,सिर,कंधे की मसाज कराएं

सिरदर्द की वजह
नींद की कमी
पानी कम पीना
ज्यादा स्क्रीन टाइम
खराब डायजेशन
न्यूट्रिशन की कमी
हार्मोनल प्रॉब्लम 
स्ट्रेस-टेंशन
कमज़ोर नर्वस सिस्टम

सिरदर्द से कैसे बचें
शरीर में गैस नहीं बनने दें।
एसिडिटी कंट्रोल करें।
व्हीटग्रास एलोवेरा लें।
बॉडी में कफ को बैलेंस करें।
अणु तेल नाक में डालें। 
अनुलोम-विलोम करें।

सिरदर्द नहीं होगा पित्त कंट्रोल करें
अंकुरित अन्न खाएं 
हरी सब्जियां खाएं
लौकी फायदेमंद 

सिरदर्द होगा ठीक, करें ये उपाय
बादाम रोगन दूध में डालकर पीएं।
बादाम रोगन नाक में डालें।
बादाम-अखरोट पीसकर खाएं।

सिरदर्द में घरेलू इलाज  
10 ग्राम नारियल तेल, 02 ग्राम लौंग का तेल लें। नारियल-लौंग का तेल मिलाएं और इसे सिर में लगाएं। इसे लगाने से दर्द में तुरंत आराम मिलेगा। 

माइग्रेन का इंस्टेंट इलाज 
देसी घी की जलेबी खाएं। जलेबी खाने के बाद गाय का दूध पीएं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।