World Pasta Day: पास्ता बच्चे ही नहीं बड़ों का भी फेवरेट फूड है। इसे लोग अलग-अलग रेसिपी से बनाते और खाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये पास्ता किस चीज से बनता है। दरअसल, ये जिस चीज से बनता है वो हाई कार्ब और कैलोरी का स्त्रोत है और सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके अलावा कुछ बीमारी वाले लोगों के लिए इसका सेवन लगभग नुकसानदेह ही है। तो, आइए जानते हैं सबसे पहले पास्ता किससे बनता है और कब इन्हें खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। और इसे खाने का सही तरीका क्या है।
क्या आपको पता है पास्ता किससे बनता है-What is pasta made up of
पास्ता खाने के फायदे कई हैं। दरअसल, पास्ता ड्यूरम नामक गेहूं से बनाया जाता है। ड्यूरम गेहूं की बाहरी परत है और इसे पीसकर ही पास्ता का आटा तैयार होता है। इसे को दरदरा पीसकर सूजी तैयार की जाती है। उसके बाद इस सूजी को पानी में गूंदकर आटा तैयार किया जाता है और इसे पास्ता का आकार दिया जाता है। दूसरा, कुछ देशों में पास्ता अंडा, ड्यूरम गेहूं और पानी को मिलाकर बनाया जाता है। इसे अलग-अलग नूडल आकार में बनाया जाता है और फिर उबलते पानी में पकाया जाता है।
Image Source : socialpasta side effects
पास्ता खाने के नुकसान क्या हैं-Pasta side effects for health
पास्ता खाने के कई नुकसान हैं क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर में शुगर के रूप में कनवर्ट होता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। जैसे कि ये डायबिटीज का कारण बन सकता है। इसके अलावा ये शरीर में नेटाबोलिज्म को खराब करता है और मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है। इस प्रकार से ये हाई बीपी की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पीसीओडी के मरीज भी इसके सेवन से बचें।
पास्ता खाने का सही तरीका ये है कि पास्ता को पानी में भिगोकर रख दें। ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा स्टार्च निकल जाए जिससे ये सेहत के लिए ज्यादा नुकासनदेह न हो। इसके अलावा इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमें सब्जियां डालें और इसके टेस्ट को बढ़ाने की कोशिश करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News