A
Hindi News हेल्थ HIV AIDS से बचने का सबसे असरदार तरीका, 6 महीने में लगने वाला ये इंजेक्शन देगा सुरक्षा, इंफेक्शन से लड़ने में असरदार

HIV AIDS से बचने का सबसे असरदार तरीका, 6 महीने में लगने वाला ये इंजेक्शन देगा सुरक्षा, इंफेक्शन से लड़ने में असरदार

World AIDS Day 2025: हर साल 1 दिसंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) विश्व एड्स दिवस 2025 मनाता है। इस दिन लोगों को HIV से लड़ने, एड्स से बचने और इस बीमारी को मात देने में असरदार दवाओं के बारे में जागरुक किया जाता है।

विश्व एड्स दिवस 2025- India TV Hindi Image Source : FREEPIK विश्व एड्स दिवस 2025

एड्स एक खतरनाक बीमारी है जिसका नाम सुनते ही इंसान डर जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि WHO के मुताबिक 2024 में करीब 40.8 मिलियन लोग पूरी दुनिया में एचआईवी से संक्रमित हैं। वहीं 2024 में एचआईवी से संबंधित कारणों से लगभग 630,000 लोगों की मौत के आंकड़े सामने आए हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग एचआईवी से संक्रमित होते हैं। आज भी एड्स से बचने के लिए सिर्फ सावधानी बरती जा सकती हैं। अभी तक HIV AIDS को रोकने के लिए कोई वैक्सीन नहीं है। लेकिन पिछले कुछ सालों में दुनियाभर के बड़े डॉक्टर्स ने ऐसी दवाएं और इंजेक्शन ईजाद किए हैं जिनसे एचआईवी एड्स के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। ऐसी ही एक नई दवा के बारे में WHO ने लोगों को जागरुक किया है जिसका नाम है LEN लेनाकापाविर जो HIV के खतरे से लोगों को सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई है।

दरअसल एचआईवी से बचने के लिए रोजाना काफी मात्रा में दवाओं का सेवन करना पड़ता है। कुछ लोगों के लिए रोजाना गोलियां लेना आसान नहीं होता है। ऐसे में लेनाकापाविर इंजेक्शन आपके लिए असरदार और मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि रोजाना गोलियां लेने के बजाय आपको सिर्फ 6 महीने में इस इंजेक्शन को एक बार लगवाना है। ये इंजेक्शन न सिर्फ महंगी दवाओं के खर्च को कम करता है बल्कि नए संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। इससे ज़्यादा जानें बचाना आसान हो सकता है। WHO ने लेनाकापाविर या LEN की सिफारिश की है जो HIV के खतरे वाले लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन है।

क्या है HIV LEN लेनाकापाविर इंजेक्शन

कई सालों के रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल के बाद LEN लेनाकापाविर नामक इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित माना गया है। इस इंजेक्शन को लगवाने के बाद शरीर में इसकी मौजूदगी कम से कम 56 सप्ताह तक बनी रहती है। इससे एचआईवी से बचाव हो सकता है। इस इंजेक्शन का असर महिलाओं में एचआईवी की रोकथाम में 100% पाया गया है।

HIV से कैसे बचें?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लेनाकैपाविर (Yeztugo) = PrEP दवा है, जो HIV वायरस शरीर में आने से रोकती है। लेकिन ये कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि लेनाकैपाविर इंजेक्शन HIV वायरस के संपर्क में आने से रोकता है, लेकिन अगर वायरस शरीर में आ चुका है तो यह उससे लड़ नहीं सकता है। अमेरिका की बायो फार्मा ने लेनकापाविर को रोग निरोधक दवा के तौर पर तैयार किया है। लेनाकैपाविर एक कैप्सिड इनहिबिटर है। जो HIV वायरस के capsid को कमजोर करके वायरस के शरीर में फैलने की प्रक्रिया को रोकता है।

HIV से बचने के लिए लेनाकैपाविर, कौन लगवा सकता है?

जिन लोगों को एचआईवी होने का खतरा है उन्हें ये इंजेक्शन एचआईवी निगेटिव आने पर लग सकता है। ये इंजेक्शन HIV वायरस की रोकथाम में असरदार साबित हो सकता है। इंजेक्शन लगवाने वाले का वजन 35 किलो से अधिक होना चाहिए। जो व्यक्ति इंजेक्शन ले रहा है उसमें एचआईवी का कोई लक्षण नहीं होगा चाहिए और रिपोर्ट नेगेटिव होनी चाहिए। हर 6 महीने में ये इंजेक्शन दिया जाता है और हर बार इंजेक्शन लेने से पहले HIV निगेटिव टेस्ट आना जरूरी है। तभीअगली डोज दी जाती है। इस इंजेक्शन पर हुए तीनों ट्रायल सफल साबित हुए हैं और अब इसे एफडीए ने मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News