1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज का पहला लक्षण क्या है, सुबह उठते ही दिखाई देने लगते हैं ऐसे संकेत, तुरंत करा लें ब्लड शुगर की जांच

डायबिटीज का पहला लक्षण क्या है, सुबह उठते ही दिखाई देने लगते हैं ऐसे संकेत, तुरंत करा लें ब्लड शुगर की जांच

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 01, 2025 07:30 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 07:30 am IST

Diabetes First Symptoms Morning: खून में शुगर की मात्रा बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। डायबिटीज होने पर आपको पहला लक्षण पेशाब से जुड़ा दिखाई दे सकता है। इसके अलावा सुबह ये लक्षण भी डायबिटीज होने का इशारा करते हैं। जानिए कैसे पहचानें।

डायबिटीज के लक्षण- India TV Hindi
डायबिटीज के लक्षण Image Source : FREEPIK

डायबिटीज खतरनाक बीमारी है जिसे साइलेंट किलर भी कहते हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड शुगर बढ़ रहा है। डायबिटीज में इंसुलिन कम होने लगता है जिससे खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। डायबिटीज को बेहद खतरनाक माना जाता है क्योंकि ये शरीर के दूसरे अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगती है। पिछले कुछ सालों में भारत डायबिटीज की राजधानी बन चुका है। सिर्फ उम्रदराज लोग ही नहीं अब युवा भी डायबिटीज की चपेट में आने लगे हैं। बच्चे का ब्लड शुगर भी हाई रहने लगा है। बच्चे और युवा टाइप 1 डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। 40 की उम्र के बाद ज्यादातर लोग डायबिटीज टाइप 2 के शिकार होते हैं। समय पर रोकथाम कर ली जाए तो डायबिटीज से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इसके लिए डायबिटीज के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। डायबिटीज का पहला लक्षण क्या है और सुबह के समय शरीर क्या संकेत देता है जिससे डायबिटीज का पता चलता है।

डायबिटीज का पहला लक्षण 

डॉक्टर्स की मानें तो डायबिटीज का पहला संकेत है बार-बार पेशाब आना, खासतौर से रात में पेशाब जाने की फ्रीक्वेंसी काफी बढ़ जाती है। ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी तेजी से काम करती हैं जिससे ज्यादा बार टॉयलेट आता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों को बहुत ज्यादा प्यास और भूख लगती है। आपका गला सूखा रहता है तो ज्यादा पानी पीते हैं और इससे पेशाब भी जाना पड़ जाता है।

डायबिटीज में सुबह क्या लक्षण महसूस होते हैं?

मुंह सूखना- अगर आपको सुबह उठकर प्यास महसूस हो रही है। गला सूख रहा है और रात में भी गला सूखने की समस्या रहती है तो ऐसा शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीज को सुबह के वक्त गला सूखने लगता है क्योंकि शुगर बढ़ा होता है। 

धुंधला दिखना- सुबह कई बार धुंधला सा नजर आता है। इसका कारण ब्लड शुगर हाई होना भी हो सकती है। डॉक्टर्स कहते हैं कि डायबिटीज आपको आंखों पर असर डालती है और इससे नजर कमजोर होने लगती है। कई बार आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और सुबह के समय धुंधला दिखाई देता है। लैंस बड़े होने की वजह से धुंधला दिखाई देने लगता है।

थकान महसूस- पूरी रात सोने के बाद भी अगर आपको उठने के बाद बहुत थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ऐसा डायबिटीज में भी हो सकता है। ब्लड शुगर बढ़ने से सुबह थकान और तनाव महसूस होता है। जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि आपको अपना शुगर लेवल जरूर चेक करवा लेना चाहिए।

हाथ कांपना- सुबह उठकर हाथ कांपने लगते हैं तो ऐसा लक्षण हाई ब्लड शुगर की ओर भी इशारा करता है। जब शुगर लेवल 4 mmol से कम हो जाता है तो भूख लगना, हाथों में कंपकपी, तेज पसीना आने जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना शुगर लेवल चेक करवा लें

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।