1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर ने रैंकिंग देकर बताया कौन-सी चीज है फायदेमंद?

फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर ने रैंकिंग देकर बताया कौन-सी चीज है फायदेमंद?

अगर आपका भी फैटी लिवर बढ़ा हुआ है तो ऐसे में अपने खानपान का खासतौर पर ध्यान दें। डॉक्टर बता रहे हैं कि इस समस्या में कौन से फूड्स फायदेमंद है और कौन से हानिकारक

फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH फैटी लिवर में क्या खाएं और क्या नहीं

इन दिनों फैटी लिवर की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल है। ऐसे में आपका लिवर हेल्दी रहे इसलिए ज़रूरी है कि सबसे पहले अपनी डाइट अच्छी करें। डॉक्टर सलीम ज़ैदी अलग-अलग फूड्स को रैंकिंग देकर बता रहे हैं कि फैटी लिवर में कौन से फूड्स फायदेमंद हैं और कौन से नुकसानदायक?

फैटी लिवर में क्या है फायदेमंद और क्या नुकसानदायक?

  • पैकेज्ड फ्रूट जूस: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि अगर आप फैटी लिवर की समस्या से परेशान हैं तो अपनी डाइट में पैकेज्ड फ्रूट जूस को बिल्कुल भी शामिल न करें। उनका कहना है कि फल को जूस की बजाय साबुत खाना ज़्यादा फायदेमंद है क्योंकि फलों में फाइबर मिलता है। वहीं, पैकेज्ड वाले फ्रूट जूस में शुगर का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा होता है। ज़्यादा मात्रा में चीनी का सेवन आपके लिवर में फैट जमा कर सकता है और आप नॉन अल्कॉहलिक फैटी लिवर के शिकार हो सकते हैं साथ ही इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा भी बढ़ता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। डॉक्टर ने इसलिए पैकेज्ड जूस को दस में से एक नंबर दिया है

  • सफेद चावल और मैदा: डॉक्टर सलीम जैदी सफेद चावल और मैदा को दस में से तीन नंबर पर रखते हैं। उनके मुताबिक, फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए चावल, मैदा, बिस्किट जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स का सेवन ज़हर समान हैं। इन फूड्स में पोषक तत्व नहीं के बराबर होते हैं और इनका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर के साथ वजन को भी बढ़ाता है, जिससे फैटी लिवर की परेशानी और भी तेजी से बढ़ सकती है।

  • दही और छाछ: डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक़, दही और छाछ का सेवन फैटी लिवर में अमृत समान है। दरअसल, दही और छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट और लिवर के बीच का कनेक्शन ठीक करते हैं। इसलिए डॉक्टर ने इन दोनों देरी फूड्स को दस में से आठ नंबर दिया है

  • हल्दी वाला दूध: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि हल्दी वाला दूध लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल हल्दी में करक्यूमिन होता है जो आपके लिवर एंज़ाइम को नार्मल कर फैटी लिवर को रिवर्स कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज़्यादा फायदे के लिए इसमें चुटकीभर काली मिर्च भी ज़रूर मिलाएं। डॉक्टर ने इसे दस में से नौ नंबर दिया है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Health News