आजकल खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आपका लिवर हेल्दी हो इसलिए डाइट में सही बदलाव करना बेहद जरूरी है। कुछ हेल्दी ड्रिंक्स और जूस संतुलित डाइट का हिस्सा बनकर लिवर की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर शुभम वत्स से जानते हैं कि फैटी लिवर की समस्या में कौन-से ड्रिंक्स फायदेमंद हो सकते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फैटी लिवर को कंट्रोल करने में इन जूस का सेवन है फायदेमंद
-
आंवला का जूस: आंवले का जूस विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं जो लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और और सूजन से बचाने में मदद करते हैं। यह लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करता है और लिपिड मेटाबॉलिज़्म को बढ़कर लिवर के फैट को कम करने में मदद करते है। इतना ही नहीं आंवले का जूस पीने से स्किन और हेयर की हेल्थ भी बेहतर होती है। बढ़ती उम्र में भी त्वचा ग्लो करती है।
-
ग्रीन टी: ग्रीन टी ड्रिंक का सेवन भी फैटी लिवर में फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैटेचिन इजीसीजी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फैटी लिवर की समस्या में काफी मददगार माना जाता है। डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि इजीसीजी लिवर सेल्स में एक्स्ट्रा फैट को जमा होने से रोकने और उसे बर्न करने में मदद करता है।
-
नींबू का पानी: सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से लिवर नेचुरल डिटॉक्स होता है। यह शरीर से वेटसेज को आसानी से निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही डाइजेशन बेहतर होता है और बॉडी को हाइड्रेशन के साथ साथ विटामिन सी भी मिलता है।
-
ब्लैक कॉफी: डॉक्टर शुभम वत्स कहते हैं कि फैटी लिवर में बिना चीनी वाला ब्लैक कॉफी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और कैफीन लिवर के सूजन और फाइब्रोसिस के रिस्क को तेजी से कम करने में मदद करते हैं।
-
छाछ: छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स फैटी लिवर ही कंट्रोल नहीं करता है बल्कि गट हेल्थ भी बेहतर करता है। इसमें भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से पाचन भी बेहतर होता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)