1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मात्र 14 दिनों में फैटी लिवर ठीक करने का दावा, सुबह खाली पेट पी लें ये देसी ड्रिंक, जान लें बनाने का तरीका

मात्र 14 दिनों में फैटी लिवर ठीक करने का दावा, सुबह खाली पेट पी लें ये देसी ड्रिंक, जान लें बनाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 03, 2025 07:58 am IST,  Updated : Sep 03, 2025 07:58 am IST

Desi Drink For Fatty Liver: फैटी लिवर आज की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। शरीर पर फैट बढ़ना ही फैटी लिवर का संकेत है। शहरों में रहने वाले और सिटिंग जॉब करने वाले 80 से 90 प्रतिशत लोगों में फैटी लिवर है। सोशल मीडिया पर सिर्फ 14 दिन में फैटी लिवर ठीक करने का दावा किया जा रहा है।

फैटी लिवर कैसे ठीक करें- India TV Hindi
फैटी लिवर कैसे ठीक करें Image Source : FREEPIK

आधुनिक भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब हो रही लाइफस्टाइल, कम फिजिकल एक्टिविटी और सिटिंग जॉब फैटी लिवर की समस्या का सबसे बड़ा कारण है। लिवर के चारों ओर फैट जमा होने लगता है। जब लिवर में फैट की मात्रा अधिक हो जाती है तो ये खून में जाकर नसों को ब्लॉक करने का भी काम करने लगता है। इसलिए फैटी लिवर को हल्के में लेने की गलती न करें। फैटी लिवर को लाइफस्टाइल बदलने और डाइट में परिवर्तन करके कम किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक जादुई ड्रिंक से सिर्फ 14 दिनों में फैटी लिवर की समस्या खत्म की जा सकती है। जानिए क्या है ये ड्रिंक जो लिवर में जमा हो रहे फैट को निचोड़कर निकाल देती है।

फैटी लिवर ठीक करने के लिए क्या पीएं

पहला स्टेप- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए आपको जो ड्रिंक तैयार करना है उसके लिए 1 गिलास पानी को किसी पैन में डालकर उबालना है। अब इस उबलते हुए पानी में 1 चम्मच कद्दूकस की गई अदरक डालें। आधा चम्मच इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं। आधा चम्मच इसमें आपको डालना है दालचीनी का पाउडर। अब सारी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें।

दूसरा स्टेप- अब इस पानी को गिलास में छान लें और हल्का ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसमें 1 टी स्पून एप्पल साइडर विनेगर डालकर मिक्स कर लें। इस ड्रिंक को अगर आपने 14 दिन सुबह खाली पेट पी लिया तो आपके लिवर के चारों ओर जमा फैट पिघल जाएगा और आपको फैटी लिवर से मुक्ति मिल जाएगी।

फैटी लिवर क्यों है खतरनाक

फैटी लिवर को इसलिए खतरनाक माना जा रहा है क्योंकि लिवर में फैट आने पर इंसुलिन सेल के अंदर जाने में दिक्कत होती है। ऐसे में शरीर को ज्यादा इंसुलिन के लिए और मेहनत करनी पड़ती है। जिससे पैनक्रियाज पर जोर पड़ता है। जिससे लंबे समय में पैनक्रियाज पर जोर पड़ेगा। पैनक्रियाज स्लो होने पर इंसुलिन नहीं बनेगा तो डायबिटीज हो जाएगी। लिवर फैट से भर जाएगा तो आपके खून में कोलेस्ट्रॉल हाई होने लगेगा। खून में फैट आएगा तो ये आर्टरीज में जमा हो सकता है। जिससे आर्टरीज सख्त होंगी और ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है। ये फैट हार्ट में जमा हो गया तो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। दिमाग में जमा हो गया तो ब्रेन स्ट्रोक का कारण हो सकता है। गॉलब्लैडर में फैट पहुंचा तो स्टोन का कारण बन सकता है। किडनी में गया तो वहां भी फंक्शन पर असर डालेगा। इसलिए फैटी लिवर को बीमारियों की शुरुआत समझिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।