A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं, लो बीपी को कैसे ठीक किया जा सकता है?

ब्लड प्रेशर कम होने पर शरीर में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं, लो बीपी को कैसे ठीक किया जा सकता है?

Low blood pressure: क्या आप जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर कम है, तो आपके शरीर में किस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं और लो बीपी होने पर आपको क्या करना चाहिए?

लो बीपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK लो बीपी

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लो ब्लड प्रेशर के मामले काफी बढ़ रहे हैं। समय रहते लो बीपी के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है वरना आपकी तबीयत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए पहले लो ब्लड प्रेशर के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और फिर जानते हैं कि लो बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण- जब ब्लड प्रेशर लो होता है, तब चक्कर महसूस हो सकता है। अचानक खड़े होने पर चक्कर महसूस हो, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। हर समय थकान और कमजोरी या फिर हर समय ऊर्जा की कमी, इस तरह के लक्षण लो ब्लड प्रेशर की तरफ इशारा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धुंधला दिखाई देना, लो ब्लड प्रेशर की तरफ इशारा कर सकता है।

न करें नजरअंदाज- अगर ब्लड प्रेशर लो है, तो अचानक बेहोशी भी आ सकती है। क्या आपका जी मिचलाता है? अगर हां, तो आपको बता दें कि उल्टी जैसा महसूस होना, लो ब्लड प्रेशर का संकेत साबित हो सकता है। लो बीपी की वजह से ध्यान केंद्रित करने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। ठंडी या फिर पीली त्वचा, इस तरह के लक्षणों को भी नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

लो बीपी का इलाज- लो ब्लड प्रेशर होने पर आप नमक का सेवन बढ़ाकर देख सकते हैं। जब ब्लड प्रेशर कम हो, तो शरीर को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश कीजिए और नारियल पानी या फिर नींबू पानी पिएं। लो बीपी होने पर अक्सर चाय या फिर कॉफी पीने की सलाह दी जाती है। संतुलित आहार भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। लो बीपी होने पर हल्की एक्सरसाइज की मदद भी ली जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News