1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह खाली पेट पिएं ड्राई फ्रूट का पानी, कब्ज से मिलेगी राहत, वेट लॉस में भी मददगार

सुबह-सुबह खाली पेट पिएं ड्राई फ्रूट का पानी, कब्ज से मिलेगी राहत, वेट लॉस में भी मददगार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 22, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 06:30 am IST

Fig Water Health Benefits: फोटो में दिखाई देने वाला ये ड्राई फ्रूट सेहत को फौलाद सा मजबूत बना सकता है। आइए इस ड्र्राई फूट का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

अंजीर का पानी- India TV Hindi
अंजीर का पानी Image Source : WANTED TV/YT/BOLDSKY

इमेज में दिखने वाला ये ड्राई फ्रूट अंजीर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ अंजीर ही नहीं, बल्कि इसका पानी भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आपको हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट अंजीर के साथ-साथ इसके पानी का सेवन करना भी शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव बदलाव नजर आने लग जाएंगे। आइए फिग वॉटर यानी अंजीर का पानी पीने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इम्प्रूव करे डाइजेशन- अंजीर के पानी को डाइजेशन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अंजीर के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इम्यूनिटी और एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के लिए भी अंजीर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पिएं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आप लंबे समय तक अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए अंजीर का पानी एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर का पानी पीने की सलाह दी जाती है यानी अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो अंजीर के पानी को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

वेट लॉस में मददगार- अंजीर का पानी न केवल बॉडी के मेटाबॉलिज्म को सुधारता है बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी महसूस कराता है। यही वजह है कि वेट लॉस के लिए अंजीर का पानी पीने की सलाह दी जाती है। खून की कमी से छुटकारा पाने के लिए अंजीर का पानी पिया जा सकता है। रात भर के लिए एक गिलास पानी में 2-3 सूखे अंजीर को भिगोकर रखिए और फिर अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी जाइए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।